प्रियंका ने सुनाया 22 साल पुराना किस्सा, बोलीं- एक समय ऐसा जब डायरेक्टर अंडरवियर में देखना चाहता था, फिल्म से कर लिया था किनारा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
प्रियंका ने सुनाया 22 साल पुराना किस्सा, बोलीं- एक समय ऐसा जब डायरेक्टर अंडरवियर में देखना चाहता था, फिल्म से कर लिया था किनारा

MUMBAI. प्रियंका चोपड़ा अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म में उनके एक्शन अवतार ने हर किसी का दिल जीत लिया है। सिटाडेल को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। सिटाडेल के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने इंडस्ट्री के कई चौंकाने वाले राज खोले थे। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक और राज खोला है। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब डायरेक्टर उन्हें शूट के दौरान अंडरवियर में देखना चाहता था। इस वजह से उन्होंने बड़ा फैसला लिया था।



प्रियंका ने सुनाया 22 साल पुराना किस्सा



प्रियंका ने इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि फिल्म में शूटिंग के दौरान डायरेक्टर उनका अंडरवेयर देखना चाहते थे। उन्होंने बताया कि ये 2002-2003 का किस्सा है,फिल्म में उन्हें अंडरकवर गर्ल का रोल प्ले करना था। वह उस डायरेक्टर के साथ काम कर रही थीं, जिससे पहले वो कभी नहीं मिली थीं। शूटिंग सीन के दौरान एक डायरेक्टर ने उन्हें अंडरवियर में देखना चाहता था।  



अंडरवियर में देखना चाहता था डायरेक्टर



सीन में प्रियंका को एक शख्स को सिड्यूस करना था, जिसके लिए उन्हें एक एक करके कपड़े उतारने थे। प्रियंका फिल्म के लिए ज्यादा कपड़े पहनना चाहती थीं। लेकिन डायरेक्टर उन्हें अंडरवियर में देखना चाहता था क्योंकि उसका कहना था कि ऐसे में कोई क्यों ही इस फिल्म को देखने आएगा? प्रियंका ने ये भी बताया कि डायरेक्टर ने ये बात सीधे उनसे नहीं बल्कि उनके ही सामने उनके स्टाइलिश से कही थी। 



ये खबर भी पढ़िए...






प्रियंका ने छोड़ दी थी फिल्म 



प्रियंका को डायरेक्टर का ऐसा कहना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था। इस वजह से उन्होंने फिल्म से किनारा करने का फैसला लिया था। उन्होंने प्रोडक्शन को उसके पैसे लौटा दिए थे। प्रियंका ने कहा कि उन्हें ये महसूस हो रहा था कि उनकी कला अहम नहीं थी और जो उन्होंने कॉन्ट्रिब्यूट किया वो अहम नहीं था।

 


प्रियंका चोपड़ा खुलासा Priyanka narrated old story Priyanka Chopra revealed प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra Bollywood News बॉलीवुड न्यूज प्रियंका ने सुनाया पुराना किस्सा