15 अगस्त को नहीं रिलीज होगी पुष्पा 2, मेकर्स ने किया नई तारीख का ऐलान

Dolly patil | Jun 18, 2024, 10:55 IST
Share
FAARF
FAARF

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 द रूल इस साल रिलीज होगी या नहीं, इस पर संदेह था। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज डेट आ गई है...

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2 द रूल लगातार सुर्खियों में है। इस मूवी की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट फिर से सामने आया है।पहले ये मूवी थिएटर्स में 15 अगस्त को आनी थी, लेकिन इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब ये फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

पुष्पा 2 की रिलीज डेट पोस्टपोन

बता दें कि फैंस को पुष्पा: द रूल के लिए अभी और इंतजार करना होगा।अल्लू अर्जुन और निर्देशक सुकुमार ने आधिकारिक तौर पर पुष्पा: द रूल को 15 अगस्त 2024 से पोस्टपोन कर दिया है।

एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अल्लू अर्जुन ने पोस्ट में एक फोटो के साथ बताया कि पुष्पा अब 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

शूटिंग में देरी

जानकारी के मुताबिक शूटिंग में देरी होने के कारण पुष्पा 2 अपनी तय रिलीज डेट पर नहीं आ पाएगी।

पुष्पा 2 में देरी के बारे में चर्चा कुछ समय से चल रही है। निर्माता इसे स्वतंत्रता दिवस 2024 तक पूरा करने की कोशिश में लगे थे।

हालांकि, कल उन्होंने आखिरकार रिलीज टालने का फैसला किया है और नई तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

अहम रोल में कौन

बता दें कि सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा द रूल ( Pushpa The Rule ) में अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun ) के अलावा रश्मिका मंदाना ( Rashmika Mandanna ) और फहद फासिल ( Fahad Fazil ) भी अहम रोल में हैं।

आमतौर पर, पैन-इंडिया फिल्में अब तक पांच भाषाओं, यानी हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होती रही हैं,लेकिन पुष्पा 2: द रूल भारत में छह भाषाओं में रिलीज होगी। पुष्पा 2 की कहानी ठीक वहीं से शुरू होती है, जहां से इसके पहले पार्ट की कहानी खत्म होती है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Rashmika Mandanna
  • रश्मिका मंदाना
  • Allu arjun
  • अल्लू अर्जुन
  • Pushpa The Rule
  • Fahad Fazil
  • फहद फासिल
  • पुष्पा 2 की रिलीज डेट पोस्टपोन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती