परिणीति-राघव की सगाई में जत्थेदार की मौजूदगी पर उठे सवाल, एक्ट्रेस ने नोट लिखकर किया सबका मुंह बंद 

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
परिणीति-राघव की सगाई में जत्थेदार की मौजूदगी पर उठे सवाल, एक्ट्रेस ने नोट लिखकर किया सबका मुंह बंद 

NEW DELHI. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की सगाई के बाद से विवाद जारी है। दरअसल, कपल की सगाई समारोह में अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी शामिल हुए थे। इसके बाद से कपल की सगाई में जत्थेदार के शामिल होने पर सवाल उठने लगे और जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को ट्रोल भी किया जा रहा है। इस मामले में अब परिणीति चोपड़ा ने फोटो शेयर कर और साथ में नोट लिखकर करारा जवाब दिया है।





परिणीति ने जत्थेदार के साथ शेयर की फोटो





दरअसल, परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी सगाई की अनसीन फोटोज की झलक दिखाई है। जिसमें वह मंगेतर राघव चड्ढा के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा परिणीति ने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ फोटो शेयर करते हुए उनकी जमकर तारीफ भी की है और सगाई समारोह में शामिल होने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया है। इस तरह एक्ट्रेस ने अपनी सगाई में जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को लेकर हो रहे विवाद पर दमदार रिएक्शन दिया है।





ये भी पढ़ें...















परिणीति चोपड़ा ने लोगों को दिया करारा जवाब





पहली फोटो में देखा जा सकता है कि परिणीति और राघव, अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के सामने हाथ जोड़कर खड़े हैं। इसके अलावा परिणीति ने इंगेजमेंट सेरेमनी की और भी कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह मंगेतर राघव चड्ढा के साथ दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी का आशीर्वाद पाकर बहुत अच्छा लगा। हमारी सगाई में उनकी उपस्थिति हमारे लिए बहुत मायने रखती है।'





क्यों हो रहा जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को लेकर विवाद?





अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह 13 मई को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कपूरथला हाउस में उनके एंटर होने का एक वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद नेटिजेन्स सवाल उठाने लगे कि वह एक धार्मिक गुरु हैं और ऐसे में उन्होंने पॉलिटिशियन की सगाई में होना क्यों चुना, जबकि कुछ दिनों पहले पंजाब में 'आप' सरकार के साथ कुछ मुद्दों को लेकर उनकी अनबन हुई थी।





परिणीति और राघव की 13 मई को हुई सगाई





गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में बीते 13 मई को धूमधाम से सगाई की है। इस इंगेजमेंट सेरेमनी में कपल के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। जानकारी के अनुसार, सगाई के बाद अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इस साल के अक्टूबर महीने में शादी कर सकते हैं।



परिणीति ने जत्थेदार के साथ फोटो शेयर किए जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा परिणीति-राघव की सगाई Parineeti shared photos with Jathedar Jathedar Giani Harpreet Singh actress Parineeti Chopra Parineeti-Raghav engagement