शर्लिन चोपड़ा की श‍िकायत के बाद मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को किया गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो व फोटो किए थे शेयर

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
शर्लिन चोपड़ा की श‍िकायत के बाद मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को किया गिरफ्तार, आपत्तिजनक वीडियो व फोटो किए थे शेयर

MUMBAI. राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने 19 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया है। राखी को दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करनी थी, जहां उन्होंने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ पार्टनरशिप की थी। राखी सावंत को पिछले साल पहले शर्लिन चोपड़ा के उनके खिलाफ दायर एक प्राथमिकी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। 




— Sherlyn Chopra (शर्लिन चोपड़ा)???????? (@SherlynChopra) January 19, 2023



एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने की खबर की पुष्टि



एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने इस खबर की पुष्टि की और ट्वीट किया, अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। 18 जनवरी को राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।



ये भी खबर पढ़ें...






आपत्तिजनक वीडियो और आपत्तिजनक भाषा का किया था प्रयोग 



मुंबई पुलिस ने कहा है कि शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) की शिकायत पर राखी सावंत (Rakhi Sawant) के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। पिछले साल राखी ने पुलिस को बताया था कि शर्लिन चोपड़ा ने 6 नवंबर 2022 को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।



क्या है मामला?



बिग बॉस 16 शुरू होने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने मेकर्स पर साजिद खान को लेकर नाराजगी जताई थी। शर्लिन का कहना था कि जिस इंसान ने कई लड़कियों का शोषण किया है। उसे शो में रहने का कोई हक नहीं है। इसके बाद शर्लिन साजिद खान के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास के पहुंची गई थीं। राखी सावंत, साजिद खान को भाई मानती हैं। इसलिये उन्होंने शर्लिन के आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया था। पैपराजी संग बातचीत में राखी सावंत ने शर्लिन के खिलाफ कई बातें बोलीं थी। राखी के मुंह से भद्दे-भद्दे कमेंट्स सुनकर शर्लिन गुस्से में आ गईं और पुलिस के पास उनकी शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं. हालांकि, शर्लिन चोपड़ा से पहले राखी सावंत ने उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई थी। 


Actress Rakhi Sawant Bollywood News शर्लिन ने की थी शिकायत शर्लिन चोपड़ा राखी सावंत ​गिरफ्तार बॉलीवुड न्यूज एक्ट्रेस राखी सावंत sherlyn chopra Sherlyn had complained Rakhi Sawant arrested