Advertisment

रणबीर- आलिया ने बेबी गर्ल का नाम रखा राहा, जानें क्या है कपल की बेटी के नाम का मतलब? 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
रणबीर- आलिया ने बेबी गर्ल का नाम रखा राहा, जानें क्या है कपल की बेटी के नाम का मतलब? 

MUMBAI. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 6 नवंबर 2022 को पेरेंट्स बने थे। उनके घर में बेबी गर्ल ने जन्म लिया था। बेटी के जन्म के बाद फैंस उसकी एक झलक और उसका नाम जानने के लिए बेताव थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। कपल ने अपनी बेटी का नामकरण कर दिया है। आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी का नाम'राहा' रखा है। बताया जा रहा है कि ये नाम बेबी गर्ल की दादी नीतू कपूर ने रखा है।







Advertisment
View this post on Instagram
Advertisment

A post shared by Alia Bhatt ???? (@aliaabhatt)

Advertisment





ये है बेटी के नाम का मतलब





दरअसल आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी है। उन्होंने लिखा - राहा का अर्थ जॉय है। संस्कृत में राहा एक गोत्र है। बांग्ला में इसका अर्थ आराम और राहत है। अरबी में इसका मतलब शांति है। इसके अलावा इसके  हैप्पीनेस, फ्रीडम और सुख देने वाला भी होता है जैसे भी कई अर्थ हैं। हमने जब पहली बार उसे अपने हाथों में पकड़ा तो इन सभी अर्थों को महसूस किया। हमारे परिवार को एक नया जीवन देने के लिए तुम्हारा शुक्रिया राहा। ऐसा लग रहा कि हमारी जिंदगी अभी शुरू हुई है। 

Advertisment







Advertisment
View this post on Instagram
Advertisment

A post shared by Alia Bhatt ???? (@aliaabhatt)





ये खबर भी पढ़ें...















6 नवंबर को दिया बेबी गर्ल को जन्म 





6 नवंबर को आलिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। सुबह 8.20 बजे आलिया को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। कपल ने मम्मी और पापा बनने की गुड न्यूज फैंस को जून महीने में शेयर की थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी।  फोटो में वो अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही थी। इसमें रणबीर भी उनके साथ दिखाई दे रहे थे। बेटी के जन्म के बाद कपूर खानदान की खुशी को कोई ठिकाना नहीं है।







View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt ???? (@aliaabhatt)











View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt ???? (@aliaabhatt)



Alia Bhatt-Ranbir Kapoor Alia-Ranbir baby girl Alia-Ranbir baby girl named Raha Grandmother Neetu named आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आलिया-रणबीर बेबी गर्ल आलिया-रणबीर बेबी गर्ल नाम दादी नीतू ने रखा नाम
Advertisment