रामायण से लीक हुईं रणबीर कपूर-साई पल्लवी की तस्वीरें, देखिए लुक

Dolly patil | Apr 29, 2024, 09:22 IST
plvi
डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं फिल्म रामायण के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं क्या कुछ है खास नितेश तिवारी की इस रामायण में

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में और साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आने वाली हैं। हालांकि फिल्म रामायण को लेकर रोजाना कोई ना कोई अपडेट सामने आ रहा है। वहीं अब फिल्म 'रामायण' के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के लुक में नजर आ रहे हैं। सेट्स से वायरल हुई ये तस्वीरें देख कर फेंस फिल्म को लेकर ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।



randir




पहले भी लुक्स हुए थे वायरल


बॉलीवुड में हमेशा बेहतरीन फिल्में देने वाले डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के सेट से कुछ दिनों पहले दशरथ के रोल में अरुण गोविल और कैकेयी के रोल में लारा दत्ता के लुक वायरल हुए थे। इसके बाद अब फिल्म 'रामायण' के सेट से रणबीर कपूर भगवान राम के गेटअप में और साई पल्लवी माता सीता के गेटअप में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि रणबीर कपूर ने पर्पल धोती के साथ गोल्डन और मैरून शॉल ली है। इसी के साथ साई पल्लवी पर्पल साड़ी में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में और साई पल्लवी माता सीता के रोल में नदी किनारे घूमते नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स की तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।



ये खबर भी पढ़ें...देश में 1 करोड़ से ज्यादा नौकरियां, लेकिन उम्मीदवार सिर्फ 87 लाख



MP Weather : मई से सताएगा सूरज, पारा जाएगा 47 पार



छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा



पतंजलि समेटेगा अपना नॉन-फूड बिजनेस ! जानिए कौन है खरीदार



कौन है साई पल्लवी


साउथ सिनेमा इस समय पूरी दुनिया में सफलता का परचम लहरा रहा है।साउथ सिनेमा के अभिनेता और अभिनेत्री की बॉलीवुड में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वही रणबीर कपूर के साथ वायरल होने वाली साई पल्लवी भी एक साउथ सिनेमा एक्ट्रेस हैं। अभिनेत्री के फिल्में और उनका फैशन सेंस दोनों ही फैंस के बीच सुर्खियां बटोरता है।अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म प्रेमम से की थी । जिसके बाद ही उन्होंने सभी फैंस के बीच जगह बना ली थी



Tags:
  • रामायण
  • डायरेक्टर नितेश तिवारी
  • फिल्म रामायण