विराट कोहली को पीछे छोड़ भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी बने रणवीर सिंह, इतने प्रतिशत बढ़ी एक्टर की ब्रांड वैल्यू 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
विराट कोहली को पीछे छोड़ भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी बने रणवीर सिंह, इतने प्रतिशत बढ़ी एक्टर की ब्रांड वैल्यू 

MUMBAI. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अब भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी बन गए हैं। ब्रांड वैल्यू के मामले में रणवीर सिंह ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बीते पांच साल से नंबर 1 बने हुए थे। लेकिन अब रणवीर की ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा हो गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की 2022 की ब्रांड वैल्यू, विराट कोहली से ज्यादा बताई गई है। 




View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)



इतने प्रतिशत बढ़ी एक्टर की ब्रांड वैल्यू 



जानकारी के मुताबिक रणवीर की ब्रांड वैल्यू 181.7 मिलियन डॉलर है। वहीं विराट की 176.9 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। ऐसे में सामने आए आंकड़ों से साफ हो गया है कि रणवीर भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटी हैं। 2021 के हिसाब से रणवीर सिंह की ब्रांड वैल्यू में 29.1 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। एक्टर ने पिछले पांच सालों से भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी रहे विराट कोहली को पीछे छोड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।  अपनी दमदार एक्टिंग और अतरंगी स्टाइल के लिए रणवीर सिंह का नाम काफी जाना जाता है। 




View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)



ये खबर भी पढ़िए...






रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स



रणवीर जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। ये फिल्म आने वाली 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। इससे पहले उन्हें रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सर्कस' में देखा गया था। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। 


Ranveer out to leave Virat behind Ranveer Singh Number 1 In Brand Value 2022 virat kohli बॉलीवुड न्यूज विराट कोहली रणवीर सिंह रणवीर सबसे अमीर सेलिब्रिटी विराट को पीछे छोड़ आने निकले रणवीर Ranveer Singh Ranveer richest celebrity
Advertisment