MUMBAI. कुछ दिन पहले रणवीर सिंग की फिल्म 'सर्कस' का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर में रणवीर सिंह और उनकी फिक्शनल मैड फैमिली को दिखाया गया है। फिल्म के टीजर को कुछ दर्शक पसंद कर रहे है। जबकि कुछ बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे है। टीजर में सभी किरदारों का मजेदार अंदाज में परिचय किया गया है। वहीं टीजर देखने के बाद कुछ यूजर्स का कहना है कि टीजर देखने के बाद अब उन्हें इस फिल्म के रिलीज का इंतजार नहीं हो रहा है। सर्कस के टीजर में सितारों की भीड़ दिखाई गई है।
View this post on Instagram
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)
टीजर देख फैंस निराश
सर्कस का ट्रेलर दर्शकों को 1960 में लेकर जाएगा। सर्कस उस दौर की कहानी है जब लाइफ सिंपल हुआ करती थी। उस समय न फोन थे न ही न इंटरनेट। फिल्म का ट्रेलर 2 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। दर्शक ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सर्कस’ क्रिसमस के मौके पर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
View this post on Instagram
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)
ये खबर भी पढ़ें...
दीपिका-अजय कैमियो रोल में दिखेंगे
बताया जा रहा है कि सर्कस 23 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म की कहानी युनुस सजावल ने लिखी है। जबकि रोहित शेट्टी ने फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म में रणवीर डबल रोल में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर के अलावा पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, जॉनी लिवर, संजय मिश्रा,सिद्धार्थ जाधव, ब्रजेश हिरजी, टीकू तल्सानिया और मुकेश तिवारी दिखाई देंगे। सर्कस एक पीरियड कॉमेडी फिल्म है। सर्कस में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन भी कैमियो के रोल में नजर आएंगे। सर्कस फिल्म 1982 में आई अंगूर का रीमेक है। रणवीर सिंह के लिए ये एक अलग जॉनर की फिल्म है।