/sootr/media/post_banners/6c102e878f24550673687e0d5e43695a151cc79d68043bc692628632acaf667d.jpeg)
MUMBAI. रश्मिका मंदाना, फिल्म पुष्पा से नेशनल क्रश और पैन इंडिया स्टार बन गई हैं। पुष्पा के बाद रश्मिका की पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है। एक्ट्रेस एक ऐसे परिवार में पली-बढ़ी हैं, जहां संस्कार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कि रश्मिका हर दिन अपने घर में काम करने वाली नौकरानी के पैर छूती हैं। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया है।
रश्मिका छूती हैं अपनी काम वाली बाई के पैर
हाल ही में एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया कि वह लोगों में भेदभाव करने में विश्वास नहीं रखती हैं। हर छोटी चीज भी मायने रखती है। सुबह उठती ही अपने पैट के साथ थोड़ा समय बिताती है। रश्मिका मंदाना का मानना है कि शब्द बेहद ही शक्तिशाली होते हैं और वह किसी भी व्यक्ति को बना या फिर बिगाड़ सकते हैं। आगे रश्मिका ने बताया कि वह हर छोटी से छोटी बात को अपनी डायरी में लिख लेती हैं। वह हर एक दिन अपने घर में काम करने वाली मेड के पैर छूती है। एक्ट्रेस का मानना है कि किसी में भी फर्क नहीं करना चाहिए।
A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)
ये खबर भी पढ़िए...
रश्मिका के अपकमिंग प्रोडेक्ट्स
रश्मिका मंदाना ने कन्नड़ 2016 की फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस किरिक पार्टी, गीता गोविंदम,भीष्म, डियर कॉमरेड, पुष्पा: द राइज, सुल्तान,चमक, सलिलरु नीकेवरु, देवदास, चलो जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। रश्मिका ने फिल्म गुड बाय से बॉलीवुड में कदम रखा था। एक्ट्रेस जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल 14 अगस्त को रिलीज होगी।