जंक फूड कंपनी के एड में नॉनवेज खाने को लेकर रश्मिका मंदाना की हुई खिंचाई, लोग बोले- पहले खुद को बताया वेजिटेरियन,अब चिकन बर्गर

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
जंक फूड कंपनी के एड में नॉनवेज खाने को लेकर रश्मिका मंदाना की हुई खिंचाई, लोग बोले- पहले खुद को बताया वेजिटेरियन,अब चिकन बर्गर

MUMBAI. साउथ सुपरस्टार रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। पुष्पा फिल्म के हिट होने के बाद से  रश्मिका की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है और पॉपुलैरिटी बढ़ने के साथ-साथ उनकी फैन फॉलोइंग भी अब आसमान छू रही है। फिल्मों और एक्टिंग के अलावा अपने लुक्स की वजह से भी रश्मिका हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अब रश्मिका को बड़ी कंपनी के ऐड से भी ऑफर आने लगे है। उन्होंने एक कंपनी के लिए ऐड शूट किया है, जिसमें वह चिकन बर्गर खाते हुए दिखाई दे रही है। इस वजह से उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। 





नॉनवेज खाना पड़ा भारी





दरअसल रश्मिका का एक टीवी एड सामने आया है। इस ऐड में एक्ट्रेस पॉपुलर जंक फूड कंपनी के एड में नजर आ रही हैं। इस एड में रश्मिका चिकन बर्गर खाते दिख रहे है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग रश्मिका को जमकर खरी-खोटी सुना रहे है। रश्मिका को चिकन बर्गर खाने में इसलिए इतना ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि कुछ महीनों पहले एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया था कि वह वेजिटेरियन हैं। ऐसे में उन्हें चिकन खाते देख लोग भड़क उठे है। लोग उनके डबल स्टैंडर्ड होने की बात तक रहे है।







View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)





ये खबर भी पढ़िए....











चिकन बर्गर खाने पर ट्रोल हुईं रश्मिका





बता दें, इस ऐड के वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। खुद को वेजिटेरियन बताकर नॉनवेज खाने की वजह से कई लोग उनके इस एड को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि मंदाना सिर्फ एड के लिए नॉनवेज खाने की एक्टिंग कर रही हैं या सच में वेजीटेरियन नहीं है, इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। चिकन बर्गर खाने के चलते रश्मिका को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।  एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा है कि- नए टीवी एड में चिकन बर्गर खा रही हैं रश्मिका, जनता पूछना चाहती है क्या अब आप वेजिटेरियन नहीं हैं। जबकि कुछ लोग उन्हें झूठी भी कह रहे है।







— Antara (Niharika) Amonkar (@theamonkar) May 1, 2023



रश्मिका ने खाया नॉनवेज रश्मिका मंदाना ने खाया चिकन बर्गर Rashmika Trolled Eat Non Veg Rashmika Mandanna ate chicken burger Rashmika Mandanna Bollywood News रश्मिका मंदाना बॉलीवुड न्यूज