रवीना टंडन और नाटू नाटू म्यूजिक कंपोजर MM कीरावानी को पद्म श्री, अवॉर्ड से पहले PM को नमस्कार करती दिखीं एक्ट्रेस

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
रवीना टंडन और नाटू नाटू म्यूजिक कंपोजर MM कीरावानी को पद्म श्री, अवॉर्ड से पहले PM को नमस्कार करती दिखीं एक्ट्रेस

MUMBAI. साउथ के म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी और रवीना टंडन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार  (5 अप्रैल) को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया। वहीं रवीना अवॉर्ड लेने से पहले पीएम मोदी को नमस्कार करती दिखीं। इसकी कुछ फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें द्रौपदी मुर्मू, रवीना और एमएम कीरवानी को अवॉर्ड से सम्मानित करती नजर आ रही हैं। 





अवॉर्ड समारोह राष्ट्रपति भवन में हुआ





दरअसल 5 अप्रैल को नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन में अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया था। यहीं पर रवीना को राष्ट्रपति से भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म श्री से सम्मानित किया गया। बता दें इन अवार्ड्स में कला, साहित्य, शिक्षा, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों और विज्ञान और इंजीनियरिंग जैसे कई क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है। 







— ANI (@ANI) April 5, 2023





रवीना टंडन को मिला पद्म श्री अवॉर्ड





रवीना हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से एक्टिव है। वह 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें दिलवाले, अंदाज अपना अपना,सट्टा, मोहरा,दमन समेत कई अन्य फिल्में शामिल हैं। रवीना को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बड़ा सम्मान मिला है। एक्ट्रेस को ये अवॉर्ड इंडियन सिनेमा में योगदान और उनके परोपकारी काम के लिए दिया गया है।



इस दौरान एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। उन्होंने गोल्डन साड़ी पहनी थी। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने अपने लुक को ग्लोसी मेकअप, कानों में बड़े झूमके और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाकर पूरा किया था।





ये खबर भी पढ़िए....













— ANI (@ANI) April 5, 2023





MM कीरवानी को भी पद्म श्री





आर आर आर’ के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग के लिए म्यूजिक कंपोजर एम एम कीरवानी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कीरवानी को ये अवॉर्ड देते नजर आ रही हैं।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एमएम कीरवानी पद्म श्री से सम्मानित रवीना   पद्म श्री से सम्मानित एमएम कीरवानी रवीना टंडन MM Keerwani conferred with Padma Shri Raveena conferred with Padma Shri MM Keerwani Raveena Tandon President Draupadi Murmu