MUMBAI. पद्म पुरस्कारों की घोषणा 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की गई। इस साल के पद्मश्री सम्मान के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन और साउथ फिल्म आरआरआर के कंपोजर एमएम कीरावाणी को चुना गया है। इसके अलावा आर्ट्स के क्षेत्र से कई दिग्गजों को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। बता दें पद्म पुरस्कार- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 से ये पुरस्कार हर वर्ष गणतंत्र दिवस के दिन पर अनाउंस किए जाते हैं। ये पुरस्कार अलग-अलग कैटगरी में दिए जाते है। इसमें आर्ट, साहित्य और शिक्षा, खेल, मेडिकल और सोशल वर्क सम्मेत कई अन्य में दिए जाते है।
— ANI (@ANI) January 25, 2023
करीब 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाएगा
जानकारी के मुताबिक इस बार लगभग 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इसमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री हैं। कहा जा रहा है कि रवीना और एमएम कीरावानी को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। जाकिर हुसैन (तबला वादक) को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...
पद्मश्री के लिए इनके नाम भी शामिल
पद्मश्री के लिए कुल 91 लोगों के नाम शामिल है। इसमें जोधइयाबाई बैगा, भानूभाई चित्रा,प्रेमजीत बारिया,हेम चंद्र गोस्वामी, ऊषा बारले, हेमंत चौहान, , हेमोप्रूवा, सुभद्रा देवी, , प्रितिकना गोस्वामी, शाह रसीद अहमद कादरी, कृष्णा पटेल,अहमद हुसैन और मौहम्मद हुसैन, दिलशाद हुसैन, एमएम कीरावानी, महिपत कवि, परशुराम कोमाजी खूने, मगुनी चरण, डोमर सिंह, राइजिंगबोर, रानी, अजय कुमार, नदोजी, रमेश परमार- शांति परमार, के कल्याणसुंदरम, कपिल देव प्रसाद, सीवी राजू, मंगल कांति रॉय, केसी, रित्विक सान्याल, कोटा सचीदानंद समेत कुछ अन्य लोगों के नाम शामिल है।