फैंस का इंतजार खत्म, कौन बनेगा करोड़पति-15 के रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे शुरू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार प्रोमो

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
फैंस का इंतजार खत्म, कौन बनेगा करोड़पति-15 के रजिस्ट्रेशन जल्द होंगे शुरू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार प्रोमो

MUMBAI. अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 जल्द ही शुरू होने वाला है। इसका लेटेस्ट प्रोमो भी सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस शो के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें, शो कौन बनेगा करोड़पति 2000 में शुरू हुआ था। शो के एक सीजन को सिर्फ शाहरुख खान ने होस्ट किया था। उसके बाद से इसे अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे है। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 14 पिछले साल 7 अगस्त, 2022 को टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। सालों से चले आ रहे इस शो की काफी फैन- फॉलोइंग है।





जल्द शुरू होंगी केबीसी रजिस्ट्रेशन





दरअसल सोनी चैनल ने शो का पहला प्रोमो शेयर किया है। ये प्रोमो वीडिया काफी मजेदार है। प्रोमो इतना जबरदस्त है कि इसने फैंस में शो को लेकर एक्साइटमेंट लेवल और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। प्रोमो में एक लड़की हॉटसीट पर पहुंचने के लिए काफी मेहनत करती दिख रही है। वो सुरंग खोदकर हॉटसीट तक पहुंचती है और अमिताभ बच्चन से गेम ऑन करने कहती है। इसपर अमिताभ उससे कहते है कि हॉटसीट तक पहुंचने के लिए ऊल जुलूल हथकंडे मत अपनाइए। वह कहते हैं बस फोन उठाएं और 29 अप्रैल रात 9 बजे से पूछे गए सवालों के जवाब भेजिए! 29 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 







View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)





ये खबर भी पढ़िए...











ऐसे करें Sony liv app से रजिस्ट्रेशन 





सबसे पहले Sony liv app को प्लेस्टोर या एप्पल स्टोर से डाउनलोड करें। इतना करने के बाद आपको टेलीविजन शो का इंतजार करना होगा क्योंकि वही पर रजिस्ट्रेशन संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।



    







  • सबसे पहले Sony liv app अपने स्मार्टफोन या आईफोन में डाउनलोड कर इंस्टाल करें।



  • कौन बनेगा करोड़पति शो के रजिस्ट्रेशन में जाएं और फोन नंबर,ईमेल सही तरीके से भरें।


  • अपनी उम्र सलेक्ट करें।


  • अपना व्यवसाय और शैक्षणिक योग्यता प्रदान करें।


  •  अब अपना राज्य और क्षेत्र चुने जिस जगह आप रहते हैं।


  • अब आखिर में टेलीविजन पर पूछे गए सवाल का जवाब कोई भी विकल्प चुन के दें।


  • सही जवाब देने पर आपके स्क्रीन पर एक कंफर्म नोटिफिकेशन आएगा।








  • Kbc registration 2023 season 15 के लिए Qualifications







    • भारत का नागरिक होना चाहिए।



  •  उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।


  •  प्रतियोगी का कोई अपराधिक रिकॉर्ड दर्ज नहीं होना चाहिए।


  •  कोई भी दस्तावेज फर्जी नहीं होना चाहिए।


  •  मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।



     




  • Bollywood News बॉलीवुड न्यूज amitabh bachchan अमिताभ बच्चन Kaun Banega Crorepati कौन बनेगा करोड़पति Kaun Banega Crorepati Registration Kaun Banega Crorepati Promo कौन बनेगा करोड़पति रजिस्ट्रेशन कौन बनेगा करोड़पति प्रोमो