संगीतकार रिकी केज को एल्बम Divine Tides के लिए मिला तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड,  ये अचीवमेंट हासिल करने वाले इकलौते भारतीय   

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
संगीतकार रिकी केज को एल्बम Divine Tides के लिए मिला तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड,  ये अचीवमेंट हासिल करने वाले इकलौते भारतीय    

MUMBAI.  म्यूजिक अवॉर्ड कार्यक्रम ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक बार फिर भारत का नाम रोशन हुआ है। इसमें बेंगलुरु के रहने वाले म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। रिकी को ये अवार्ड उनकी एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए मिला है। रिकी ने ग्रैमी अवार्ड्स में अपना तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता। अपना तीसरा ग्रैमी जीतने के बाद रिकी केज, 3 ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले एकमात्र भारतीय बन गए है। उन्होंने भारत में इतिहास रच दिया है।




View this post on Instagram

A post shared by Ricky Kej (@rickykej)



एल्बम के लिए मिला अवार्ड



अमेरिका में जन्मे संगीतकार ने मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड 'द पुलिस' के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अपना यह अवॉर्ड शेयर किया है। स्टीवर्ट कोपलैंड ने इस एल्बम में रिकी की मदद की थी। 65वें  ग्रैमी अवार्ड्स में दोनों को यह अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में ग्रामोफोन ट्रॉफी जीती है।




— ANI (@ANI) February 6, 2023



ये खबर भी पढ़िए...






सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो 



रिकी ने अपने सोशल मीडिया पर ग्रैमी अवॉर्ड की फोटो शेयर की है। फोटो शेयर कर उन्होंने लिखा- मैंने अभी अपना तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। मैं बहुत ही आभारी हूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं अपने इस ग्रैमी अवॉर्ड को भारत को समर्पित करता हूं।



जानें रिकी केज के बारे में?



रिकी केज ने अपने अभी तक के करियर में  संयुक्त राष्ट्र हेडक्वार्टर सहित कई पॉपुलर जगहों पर प्रस्तुति दी है। उन्होंने दुनियाभर के 30 देशों में लगभग 100 संगीत पुरस्कार अपने नाम किए हैं। रिकी को उनके काम के लिए यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन आर्टिस्ट और यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। 

 


Grammy awards India name reverberates in Grammy Hits music composer Ricky Cage Ricky Cage receives Grammy awards third time Ricky receives award for album 'Divine Tides' ग्रैमी अवॉर्ड्स ग्रैमी अवॉर्ड्स में गूंजा भारत का नाम म्यूजिक कंपोजर रिकी केज रिकी केज को तीसरी बार मिला ग्रैमी अवॉर्ड रिकी  को एल्बम 'डिवाइन टाइड्स' के लिए मिला अवार्ड