सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया को मिला नया पार्टनर, जिंदगी में आया प्यार, इनको डेट कर रही हैं एक्ट्रेस

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया को मिला नया पार्टनर, जिंदगी में आया प्यार, इनको डेट कर रही हैं एक्ट्रेस

MUMBAI. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के दो साल बाद रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार ने दस्तक दी है। जी हां, रिया को नया पार्टनर मिल गया है। खबरें है कि रिया इन दिनों सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि वह इस बार अपने रिश्ते को पूरी तरह से प्राइवेट रखना चाहती हैं। एक्ट्रेस का बंटी के साथ ये रिलेशन सुर्खियों में बना हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया लगातार मुश्किलों में घिरी हुईं थी। लेकिन अब लगता है कि उनकी लाइफ में फिर से खुशियां लौट आई है।



रिया को हुआ प्यार



सुशांत की मौत के बाद रिया ने बहुत कुछ झेला है। इस सब में बंटी उनके साथ खड़े थे। बताया जा रहा है कि दोनों में काफी प्यार है। हालांकि दोनों अपने रिलेशन के बारे में बात नहीं करना चाहते है।  2020 में सुशांत की मौत के बाद एक्टर की फैमिली ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर बना ली थी। 



ये खबर भी पढ़ें...






बंटी की क्लाइंट रह चुकी हैं रिया 



जानकारी के मुताबिक बंटी, रियलिटी स्टार और फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह के भाई हैं। बंटी एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स की बड़ी टैलेंट मैनेजमेंट फर्म्स के मालिक हैं। बताया जाता है कि रिया बंटी की क्लाइंट रह रह चुकी हैं। वहीं पर ही दोनों की मुलाकात हुई थी। इससे पहले बंटी का सोनाक्षी सिन्हा,सुष्मिता सेन,दीया मिर्जा और नेहा धूपिया के साथ भी नाम जुड़ चुका है। बंटी सजदेह सलमान खान के भाई सोहेल खान के साले भी हैं। 

बता दें बंटी तलाकशुदा हैं। उन्होंने 2009 में गर्लफ्रेंड अंबिका के साथ शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं चला इस वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया था। 

 


रिया को सुशांत मौत के 2 साल बाद प्यार रिया की लाइफ में प्यार की एंट्री रिया चक्रवर्ती  को हुआ प्यार Riya Bunty Sajdeh relationship Riya in love after 2 years of Sushant death entry of love Riya life Riya Chakraborty in love Riya Chakraborty रिया चक्रवर्ती रिया बंटी सजदेह रिलेशनशिप में