रोहित शेट्टी को वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान लगी चोट, करानी पड़ी हाथ की सर्जरी

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
रोहित शेट्टी को वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान लगी चोट, करानी पड़ी हाथ की सर्जरी

MUMBAI. बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैदराबाद में वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर के बाहरी इलाके में रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग के दौरान रोहित के हाथ में चोट लग गई। अस्पताल में मामूली सर्जरी के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। फैंस रोहित के जल्द ही ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।





कार चेज सीक्वेंस के दौरान लगी चोट





रोहित को वेब सीरीज इंडियन पुलिस के एक कार चेज सीक्वेंस के दौरान हाथ में चोट लग गई। इसके बाद रोहित को कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामूली सी सर्जरी के बाद रोहित शेट्टी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। राहत की बात रही कि रोहित शेट्टी की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। रोहित को चोट लगने के बाद सेट पर काफी खलबली मच गई थी।





वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग





रोहित शेट्टी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग कर रहे हैं। रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग चल रही है। वेब सीरीज के मेन शेड्यूल के लिए बड़ा सेट तैयार किया गया है। रोहित की फिल्में एक्शन से भरपूर होती हैं। रोहित की फिल्मों में कार चेज सीक्वेंस और हाई-ऑक्टेन एक्शन के साथ स्टंट शामिल होते हैं।





इंडियन पुलिस फोर्स में बड़े चेहरे





वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी लीड रोल में हैं। पिछले साल मई में इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा को मामूली चोट आई थी।





डायरेक्टर रोहित शेट्टी की सर्कस प्लॉप





रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फैमिली एंटरटेनर फिल्म सर्कस लोगों का मनोरंजन करने में नाकाम रही। इसका कलेक्शन भी फीका रहा। दर्शकों ने इसकी कहानी और कलाकारों की एक्टिंग को सिरे से नकार दिया। बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्मों में सर्कस भी शुमार हो गई। सर्कस 150 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन 36 करोड़ 82 लाख का कलेक्शन कर पाई है।





ये खबर भी पढ़िए..





6 अफेयर के बाद बिपाशा बसु ने डिवोर्सी करण ग्रोवर से की शादी, कभी डीनो मोरिया-जॉन अब्राहम पर छिड़कती थीं जान





क्यों फ्लॉप हुई सर्कस





सर्कस के फ्लॉप होने की बड़ी वजह ये रही कि रोहित शेट्टी ने अपनी हिट फिल्म सिंघम और गोलमाल के किरदार सर्कस में ठूंसने की भरसक कोशिश की लेकिन वे फिर उसे संभाल नहीं पाए। फिल्म मल्टीस्टारर तो रही लेकिन कहानी दर्शकों को हंसा नहीं सकी। अगर किसी डिश में ज्यादा मसाले डालेंगे तो स्वाद बढ़ने की बजाय बेस्वाद हो जाएगा। सर्कस के कई सारे सितारे कमजोर कहानी में गुम होते दिखाई दिए और सर्कस फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई।



रोहित शेट्टी घायल web series Indian Police Force Rohit Shetty injured during shooting Rohit Shetty injured Bollywood News रोहित शेट्टी वेब सीरीज इंडिया पुलिस फोर्स Rohit Shetty शूटिंग के दौरान घायल हुए रोहित शेट्टी