रूपा गांगुली का फिल्मों में काम करने का नहीं था मन, टीवी शो महाभारत में द्रौपदी बनकर हुईं थीं घर-घर में पॉपुलर

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
रूपा गांगुली का फिल्मों में काम करने का नहीं था मन, टीवी शो महाभारत में द्रौपदी बनकर हुईं थीं घर-घर में पॉपुलर

MUMBAI. टीवी शो महाभारत में द्रौपदी के नाम से घर-घर में पॉपुलर हुईं रूपा गांगुली आज 25 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके इस खास दिन पर फैंस और सेलेब्स जमकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। रूपा ने कई टीवी और फिल्मों में काम किया है। हालांकि फिल्मों में उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। रूपा अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं थी। रूपा एक्ट्रेस के साथ-साथ शानदार गायिका और पॉपुलर नेता भी हैं। रूपा का जन्म 25 नंवबर 1966 को कोलकाता में हुआ था। 



बॉलीवुड की कई फिल्मों में किया काम



रूपा फिल्म इथिले इनियम वारु,एक दिन अचानक, कमला की मौत, प्यार का देवता, बहार आने तक, मीना बाजार, सौगंध, विरोधी, निश्चिय, जननी उर्फ मां, पद्मा नोदीर माझी, गोपाला, युगांत, बारीवाली, आबार अरण्ये, माहुलबानिर सेरेंग, बो बैरक्स फॉरएवर, शुन्नो ए बुके समेत कई अन्य फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। रूपा ने टीवी शो महाभारत में द्रौपदी का रोल प्ले किया था। उनका ये किरदार फैंस को बहुत पसंद आया था। 



1992 में शादी, 2009 में तलाक



रूपा 1992 में मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुव मुखर्जी से शादी के बंधन में बंधी थी। हालांकि शादी के 14 साल बाद दोनों में अनबन होने लगी और फिर 2006 से दोनों ने अलग रहने का फैसला लिया। 2009 में रूपा और ध्रुव ने डिवोर्स ले लिया। बताया जाता है कि दोनों के बीच काफी लड़ाई झगड़े होते थे। इस वजह से एक बार रूपा ने सुसाइड करने की भी कोशिश की थी। 



बीजेपी से राज्यसभा में सांसद हैं रूपा 



रूपा ने पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूरी बना ली है। वह राजनीति में सक्रिय हो गईं हैं। 2015 में रूपा ने राजनीति में कदम रखा था। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं थी। 2016 में रूपा राज्यसभा सदस्य चुनी गईं थी। फिलहाल वह राजनीति में सक्रिय हैं।


Bollywood News द्रौपदी बनकर हुई फेमस Roopa Ganguly Birthday became popular in Mahabharata by becoming Draupadi रूपा गांगुली जन्मदिन रूपा गांगुली Roopa famous as Draupadi Roopa ganguly  birthday happy birthday Roopa ganguly 2022 Roopa ganguly