एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर बनीं जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म, रजनीकांत की मुथु का रिकॉर्ड तोड़ा

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर बनीं जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म, रजनीकांत की मुथु का रिकॉर्ड तोड़ा

MUMBAI. एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने जापान में अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। साथ ही आरआरआर ने रजनीकांत की फिल्म 'मुथु' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आरआरआर ने भारत में ही नहीं विदश में भी काफी धूम मचा रही हैं। दरअसल फिल्म आरआरआर जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर आरआरआर ने रजनीकांत की फिल्म मुथु को पीछे छोड़ दिया है। बता दें 1998 में मुथु ने 400 मिलियन जापानी करेंसी यानी 22 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। 







— RRR Movie (@RRRMovie) January 28, 2023





आरआरआर ने जापान में इतने का किया कलेक्शन





फिल्म आरआरआर ने जापान के सिनेमाघरों पर 410 मिलियन येन यानी 24 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। जापान से आरआरआर को इतना प्यार मिलने के बाद फिल्म की टीम ने इमोशनल थैंक्यू नोट शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- उन दिनों एक फिल्म का 100 दिन, 175 दिन वगैरह चलना बड़ी बात होती थी। समय के साथ व्यापार का ढांचा बदल गया। चली गईं वो प्यारी यादें। लेकिन जापानी फैंस हमें खुशी का अनुभव करा रहे हैं। लव यू जापान, Arigato Gozaimasu।







— rajamouli ss (@ssrajamouli) January 28, 2023





ये खबर भी पढ़िए...











जापान में किया गया कई भारतीय फिल्मों को पसंद 





आरआरआर के अलावा कई अन्य फिल्मों को भी जापान में दर्शकों से खूब प्यार मिला है। इसमें बाहुबली: द कन्क्लूजन और बाहुबली शामिल हैं। इसके अलावा एसएस राजामौली की द बिगिनिंग, आमिर खान की 3 इडियट्स, श्रीदेवी की इंग्लिश विंग्लिश, अक्षय कुमार की पैडमैन को समेत कई अन्य फिल्में शामिल है। 



SS Rajamouli आरआरआर ने तोड़ा मुथु का रिकॉर्ड आरआरआर बनीं जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर RRR broke Muthu record RRR became highest grossing Indian film in Japan SS Rajamouli film RRR एसएस राजामौली