मुश्किलों में फंसे साजिद खान, कानूनी वजहों के चलते शो से बाहर निकाले जा सकते हैं डायरेक्टर

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मुश्किलों में फंसे साजिद खान, कानूनी वजहों के चलते शो से बाहर निकाले जा सकते हैं डायरेक्टर

MUMBAI. बिग बॉस-16 में जब से साजिद खान ने एंट्री ली है तब से ही सोशल मीडिया पर उन्हें शो से बाहर निकालने की मांग की जा रही है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा जमकर विरोध कर रही हैं। शर्लिन ने सबसे पहले शो के होस्ट सलमान खान से साजिद को बिग-बॉस हाउस से बाहर करने की अपील की थी। लेकिन यहां पर बात नहीं बन पाई। इसके बाद शर्लिन ने साजिद को बिग बॉस से बाहर निकालने के लिए पुलिस की मदद ली। कुछ दिन पहले शर्लिन ने साजिद के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। दरअसल साजिद पर #MeToo के आरोप लगे है। अब उनपर इस मामले की कार्रवाई की जा रही है। 



क्या शो से बाहर होंगे साजिद खान?



खबरें है कि पुलिस, बिग बॉस की टीम से संपर्क कर साजिद खान से जल्द पूछताछ कर सकती है। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि कानूनी वजहों के चलते शो से बाहर भी किया जा सकता है। बता दें कि साजिद पर कई मॉडल्स, एक्ट्रेसेस और जर्नलिस्ट ने मीटू के आरोप लगाए थे। साजिद की बिग बॉस में एंट्री के बाद कई एक्ट्रेसेस का गुस्सा फूट रहा है। इस वजह से सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है।  



पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट हुईं थी शर्लिन 



दरअसल शर्लिन को 19 अक्टूबर (बुधवार) को मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट किया गया था। शो में साजिद को देखकर कई सेलेब्स खुश नहीं है। उन्होंने पुलिस थाने में साजिद के खिलाफ शिकायत दर्ज भी कराई है। बताया जा रहा है कि साजिद का शो में लाने के पीछे किसी और का नहीं बल्कि सलमान भाई का हाथ है। शर्लिन ने साजिद को सेक्‍शुअल प्रीडेटर और हैबिचुअल मोलेस्‍टर बताया है। साजिद की वजह से बिग बॉस शो की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। अब ये देखना खास होगा कि ये सब के बाद साजिद को बिग बॉस से बाहर किया जाता है या नहीं।


साजिद पर मीटू के आरोप साजिद खान बिग बॉस से बाहर होंगे Sajid allegations of MeToo Big Boss Sajid Khan will be out Bigg Boss बिग बॉस
Advertisment