Battle of Galwan में सलमान खान का फर्स्ट लुक आया सामने, जानिए क्या है इसकी रियल स्टोरी
Kaushiki | Jul 05, 2025, 16:59 IST
salman khan movie battle of galwan
सलमान खान ने अपनी नई फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का पहला लुक शेयर किया, जिसमें वह खून से लथपथ और पूरी तरह से बदलें हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस लुक को देखकर हैरान हैं। जानें उनके लुक के बारे में क्या लिखा है फिल्म में।
सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के पहले मोशन पोस्टर से अपनी वापसी का ऐलान किया है। इस पोस्टर में उनका लुक बहुत ही टफ और दमदार नजर आ रहा है, जिसमें उनका चेहरा खून से लथपथ है।
इस लुक को देखकर फैंस हैरान हैं और पहचानना उनके लिए मुश्किल हो गया है। फिल्म का यह लुक सलमान के फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।
एक्टर ने इस लुक को खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह सेना की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर में सलमान खान की मोटी मूंछें उनके पॉपुलर सुल्तान लुक की याद दिला रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें...सिनेमा और ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही ये 10 फिल्में और सीरीज, नंबर 6 पर रजनीकांत की फिल्म
पोस्टर में सलमान का चेहरा खून से लथपथ और जख्मी हुआ है। उनकी आंखों में गुस्सा और तैश नजर आ रहा है। वह एक कांटेदार हथियार को पकड़े हुए हैं, जो उनकी लड़ाई के हालात को शो करता है।
उनके बैकग्राउंड में बर्फ से ढके पहाड़ दिखाई दे रहे हैं, जो फिल्म के गलवान घाटी संघर्ष के माहौल को बखूबी दिखा रहे हैं। सलमान की यह तस्वीर सशस्त्र सेना के माहौल में उन्हें एक बहादुर सैनिक के रूप में पेश करती है।
पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, "समुद्र तल से 15 हजार फीट ऊपर। भारत ने एक भी गोली चलाए बिना अपनी सबसे क्रूर लड़ाई लड़ी।"
सलमान खान का लुक देखकर उनके फैंस दंग रह गए। जैसे ही मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ, उनके फैंस ने इसे तुरंत वायरल कर दिया।
कुछ फैंस ने कहा, "बॉक्स ऑफिस इसके लिए तैयार नहीं है!" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "कुछ बड़ा होने वाला है!" अभिनेता मनीष पॉल ने सलमान के पोस्ट पर "गजब भाईजान" लिखा।
इसके बाद कई और फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं, जिनमें से एक ने लिखा, "मेगास्टार सलमान खान 'बैटल ऑफ गलवान' के साथ बड़े पैमाने पर वापसी करने के लिए तैयार हैं!"
ये खबर भी पढ़ें...हॉरर फिल्म मां में काजोल की शानदार एक्टिंग से इंप्रेस हुए लोग, जानें कैसी है ये फिल्म
इस फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म साल 2020 के गलवान घाटी कनफ्लिक्ट पर आधारित है और यह इंडियाज मोस्ट फियरलेस किताब से इंस्पायर्ड है।
सलमान खान इस फिल्म में एक सोल्जर की भूमिका निभाएंगे, जो भारत के गलवान घाटी संघर्ष का हिस्सा है। फिल्म में उनके साथ जेन शॉ, अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी और विपिन भारद्वाज भी इम्पोर्टेन्ट रोल्स में नजर आएंगे।
फिलहाल, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन शूटिंग लद्दाख में इस महीने से शुरू हो रही है।
यह फिल्म भारतीय सैनिकों के करेज और स्ट्रगल की कहानी को शो करती है। यह गलवान घाटी में हुई कन्फ्लिक्ट्स को हाईलाइट करती है, जहां भारतीय सैनिकों ने चीन के सैनिकों के साथ लड़ाई लड़ी। इस फिल्म की कहानी देशभक्ति और वीरता का प्रतीक होगी, जो हर भारतीय के दिल को छूने वाली होगी।
15-16 जून 2020 की रात गलवान वैली में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए।
चीन ने अपने मारे गए सैनिकों की संख्या 4 बताई, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 40 से ज्यादा चीनी सैनिक मारे गए थे। यह संघर्ष तब हुआ जब भारतीय सेना ने एक पुल का निर्माण करना शुरू किया, जिसका चीन ने विरोध किया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬
👩👦👨👩👧👧
Actor Salman Khan | Bollywood Actor Salman Khan | Bollywood News | Bollywood Movies | एक्टर सलमान खान | फिल्म से सलमान का लुक | मनोरंजन न्यूज
इस लुक को देखकर फैंस हैरान हैं और पहचानना उनके लिए मुश्किल हो गया है। फिल्म का यह लुक सलमान के फैंस के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।
एक्टर ने इस लुक को खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें वह सेना की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर में सलमान खान की मोटी मूंछें उनके पॉपुलर सुल्तान लुक की याद दिला रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें...सिनेमा और ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही ये 10 फिल्में और सीरीज, नंबर 6 पर रजनीकांत की फिल्म
सलमान खान का लुक और बैकग्राउंड
उनके बैकग्राउंड में बर्फ से ढके पहाड़ दिखाई दे रहे हैं, जो फिल्म के गलवान घाटी संघर्ष के माहौल को बखूबी दिखा रहे हैं। सलमान की यह तस्वीर सशस्त्र सेना के माहौल में उन्हें एक बहादुर सैनिक के रूप में पेश करती है।
पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, "समुद्र तल से 15 हजार फीट ऊपर। भारत ने एक भी गोली चलाए बिना अपनी सबसे क्रूर लड़ाई लड़ी।"
फैंस के फीडबैक
कुछ फैंस ने कहा, "बॉक्स ऑफिस इसके लिए तैयार नहीं है!" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "कुछ बड़ा होने वाला है!" अभिनेता मनीष पॉल ने सलमान के पोस्ट पर "गजब भाईजान" लिखा।
इसके बाद कई और फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं, जिनमें से एक ने लिखा, "मेगास्टार सलमान खान 'बैटल ऑफ गलवान' के साथ बड़े पैमाने पर वापसी करने के लिए तैयार हैं!"
ये खबर भी पढ़ें...हॉरर फिल्म मां में काजोल की शानदार एक्टिंग से इंप्रेस हुए लोग, जानें कैसी है ये फिल्म
बैटल ऑफ गलवान की कहानी
सलमान खान इस फिल्म में एक सोल्जर की भूमिका निभाएंगे, जो भारत के गलवान घाटी संघर्ष का हिस्सा है। फिल्म में उनके साथ जेन शॉ, अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी और विपिन भारद्वाज भी इम्पोर्टेन्ट रोल्स में नजर आएंगे।
फिलहाल, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन शूटिंग लद्दाख में इस महीने से शुरू हो रही है।
फिल्म के बारे में
गलवान घाटी में क्या हुआ था
चीन ने अपने मारे गए सैनिकों की संख्या 4 बताई, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 40 से ज्यादा चीनी सैनिक मारे गए थे। यह संघर्ष तब हुआ जब भारतीय सेना ने एक पुल का निर्माण करना शुरू किया, जिसका चीन ने विरोध किया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬
👩👦👨👩👧👧
Actor Salman Khan | Bollywood Actor Salman Khan | Bollywood News | Bollywood Movies | एक्टर सलमान खान | फिल्म से सलमान का लुक | मनोरंजन न्यूज
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA