/sootr/media/post_banners/ce9269adb5a68b9dc46266c4167f7c644d6f26021ba2b58b9f19e7723db4544d.png)
मुंबई: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा ही आगे रहते हैं। भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं। ऐसे में अब सलमान ने बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का जिम्मा उठाया है। सलमान ने 5 ट्रक राहत पैकेज के लिए रवाना किये हैं।
राहत पैकेज में राशन का समान
बताया जा रहा है की सलमान ने ट्रक भर के राशन का सामना बाढ़ के कारण परेशान होने वाले लोगों के लिए भेजा है। सलमान ने यह ट्रक महाराष्ट्र के चिपलून, महाड जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजे हैं। राहत पैकेज में 5 किलो चावल और गेंहू, 2 किलो दाल, 1 लिटर तेल, 1 किलो चायपत्ती, 2 किलो मसाले, 5 हजार सेनेटरी नेपकिन और 50 हजार बिस्किट के पैकेट भी भिजवाए हैं।
कोरोना काल में भी की थी मदद
कोरोना महामारी के कारण साल 2020 में जो लॉकडाउन लगा था उस समय भी सलमान ने जरूरतमंदों की काफी मदद की थी। पलायन करने वाले दिहाड़ी मजदूरों के लिए सलमान ने उनके बैंक खातों में पैसे भी भिजवाए थे।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us