/sootr/media/post_banners/aa49dd3af9458c7147d937b63d9716cc59b19fd3b8f1b729bb0e9a01835c8ffb.jpeg)
MUMBAI. इंडस्ट्री में सलमान खान के नाम का सिक्का चलता है। सलमान का नाम बॉलीवुड के उन बड़े स्टार्स में मशहूर हैं, जो अब तक कई लोगों को लॉन्च कर चुके हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, शहनाज गिल, पलक तिवारी समेत कई अन्य स्टार्स के नाम शामिल है। सलमान ने जहां कई लोगों का करियर बनाया है, तो वहीं उनपर लोगों के करियर बर्बाद करने के भी आरोप लग चुके है। सलमान पर कई दफा आरोप लगा है कि वो जिसे नापसंद करते हैं, उसके करियर को बर्बाद कर देते है। अब सलमान ने लोगों के करियर बर्बाद करने के इल्जाम पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा नहीं हूं।
कई सेल्ब्स का सलमान ने बर्बाद किया करियर
कई सितारों का करियर बर्बाद करने के आरोप पर सलमान ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं खुद इंडस्ट्री से नहीं जुड़ा हूं। इंडस्ट्री में जिनके साथ काम करता हूं, उन्हीं के साथ मैं शूटिंग के वक्त बात करता हूं। ऐसा नहीं है कि रोज पार्टी हो रही है और इंडस्ट्री के बहुत सारे लोग मेरे फ्रेंड्स हैं, जो हैं वो या तो बचपन के दोस्त हैं या फिर सीनियर्स हैं। इसके अलावा सलमान ने इंडस्ट्री में सेलेब्स के साथ मनमुटाव को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- मुझमें वो क्वालिटी नहीं है। लोग नशे में कहते हैं- मैं इसको नहीं छोड़ूंगा, लेकिन जब मैं ड्रिंक करता हूं तो कहता हूं- छोड़ो यार, जाने दो। मैं ऐसा नहीं हूं, लेकिन वो आ जाता है कभी-कभी। लाइफ बहुत छोटी है क्यों माथा फोड़ी करे।
ये खबर भी पढ़िए....
पहले प्रोड्यूसर नहीं करते थे फिल्में ऑफर
सलमान ने बताया कि वह आज भले ही बड़े प्रोड्यूसर के साथ काम कर रहे है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें कोई भी अप्रोच नहीं करता था। उन्होंने बतयाा कि एक वक्त ऐसा था जब वह खुद को सेट नहीं कर पा रहे खे। इतने सालों के बाद आदित्य चोपड़ा के साथ काम किया है। बता दें सलमान 25 साल बाद करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में सलमान एक धमाकेदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फैंस सलमान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। सलमान ने करण के साथ अपनी फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी तो शेयर नहीं की।