सामंथा 10 एक्ट्रेसेस को पछाड़ कर बनी मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार, आलिया-दीपिका-कटरीना को छोड़ा पीछे 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
सामंथा 10 एक्ट्रेसेस को पछाड़ कर बनी मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार, आलिया-दीपिका-कटरीना को छोड़ा पीछे 

MUMBAI. साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार चुनी गई है। मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार की लिस्ट में एक्ट्रेस ने पहला स्थान हासिल किया है। मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार बनकर सामंथा ने कई एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ से मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में कुल 10 एक्ट्रेसेस के नाम शामिल है। फीमेल स्टार्स की इस लिस्ट में सामंथा ने पहला स्थान हासिल किया है। इसमें दूसरे स्थान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और तीसरे स्थान पर नयनतारा है।




— Ormax Media (@OrmaxMedia) November 22, 2022



किस नंबर पर कौन-सी एक्ट्रेस 



दरअसल ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर कुल 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे पहले साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा है। दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट, तीसरे पर नयनतारा, चौथे पर काजल अग्रवाल, पांचवें पर दीपिका पादुकोण, छठे पर रश्मिका मंदाना, सातवें पर कटरीना कैफ, आठवें पर अनुष्का शेट्टी, नौवें कृति सुरेश और दसवें पर त्रिशा कृष्णन का नाम है। इसी के साथ सामंथा ने कई एक्ट्रेसेस को बुरी तरह पछाड़ दिया है।




View this post on Instagram

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)



ये खबर भी पढ़ें....








ऊ अंटावा गाने पर किया धमाकेदार डांस



समांथा फैमिली मैन 2 में नजर आई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने विलेन का रोल प्ले किया था। इसके अलावा सामंथा फिल्म पुष्पा द राइज फिल्म में ‘ऊ अंटावा’ गाने पर शानदार डांस किया था। इस गाने के बाद वह रातों-रात स्टार बन गई थी। हाल ही में सामंथा फिल्म ‘यशोदा’ में नजर आईं थी। इसमें उनका एक्टिंग को खूब पंसद किया गया था। 


सामंथा बनीं मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार Samantha left many actresses behind Bollywood News Samantha most popular female star बॉलीवुड न्यूज Samantha Ruth Prabhu सामंथा ने कई एक्ट्रेसेस को छोड़ा पीछे सामंथा रुथ प्रभु