मुकेश खन्ना से अमिताभ तक, सबको रोस्ट करने पर क्या बोले Samay Raina?

Manya Jain | Apr 09, 2026, 16:10 IST
samay-raina-indias-got-latent-controversy-still-alive
कॉमेडियन समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' और पुराने कानूनी विवादों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार की रोस्टिंग और कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी।

भारत के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना (samay raina comedy) एक बार फिर चर्चा में हैं। अपने बेबाक अंदाज और डार्क ह्यूमर (Dark Humor) के लिए जाने जाने वाले समय ने हाल ही में अपने लोकप्रिय शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (samay raina show) से जुड़े विवादों पर खुलकर बात की है।



पिछले साल रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) के एक विवादित जोक के कारण समय रैना कानूनी मुश्किलों में फंस गए थे। अब समय ने न केवल उस घटना के पीछे की सच्चाई बताई है, बल्कि अमिताभ बच्चन, मुकेश खन्ना और अक्षय कुमार को रोस्ट करने और कश्मीरी पंडितों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर भी अपनी राय रखी है।



रणवीर अहलाबादिया का जोक पड़ा भारी

'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड में रणवीर अहलाबादिया ने माता-पिता को लेकर एक अश्लील टिप्पणी की थी, जिसके बाद भारी बवाल हुआ था। सोशल मीडिया पर आक्रोश के बाद समय रैना और रणवीर पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी।



रणवीर ने शो में 8 बार पूछा था सवाल

विवाद के बाद सबसे बड़ा सवाल यह था कि समय ने उस आपत्तिजनक हिस्से को एडिट क्यों नहीं किया। अब समय ने इसका जवाब देते हुए कहा:



समय ने यह भी स्वीकार किया कि वह रणवीर को डिफेंड करना चाहते थे, लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि वह अपने घर में भी उनका बचाव नहीं कर पाए।



समय पर गुस्साए मुकेश खन्ना

'इंडियॉज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल पर कॉमेडी स्पेशल 'स्टिल अलाइव' रिलीज किया, जिसमें उन्होंने विवाद के दौरान उन पर टिप्पणी करने वालों को जवाब दिया। इस लिस्ट में शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना का नाम भी था, जिन्होंने समय रैना के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें करारा जवाब दिया।



मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें समय रैना को गधे पर मुंह काला करके बैठा दिखाया गया और लिखा, "कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है, उसे लाख शीशियों में रखो, बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी! समय रैना भी उसी तरह है, कितना भी सुधारो, वो सीधा नहीं हो सकता। पूरा देश उसे लताड़ चुका है, फिर भी बेशर्मी से वापस आ गया। अब उसकी परेड करनी चाहिए, गधे पर बैठाकर उसे शहर-शहर घुमाना चाहिए, जहां बच्चे उसे अंडे और टमाटर मारे, क्योंकि उसने शक्तिमान का अपमान किया है।



अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट

समय रैना ने अपने शो 'स्टिल अलाइव' (Still Alive) में महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर भी कई तीखी टिप्पणियां कीं। उन्होंने बताया कि 'कौन बनेगा करोड़पति' (amitabh bacchan kbc) में उन्होंने बच्चन साहब से झूठ बोला था।



  • झूठ का खुलासा: समय ने केबीसी में कहा था कि उनकी दादी अमिताभ की बहुत बड़ी फैन थीं, जबकि अब उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक बनावटी बात थी।
  • अभिषेक बच्चन पर कटाक्ष: समय ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह अमिताभ से पूछना चाहते थे कि इतने पोलियो ऐड करने के बाद भी वह अपने बेटे को अपने पैरों पर खड़ा क्यों नहीं कर पाए।
  • अभिषेक और ऐश्वर्या का जिक्र: समय ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब अमिताभ ने उन्हें टीवी पर देखा होगा, तो उन्होंने पूरे परिवार को बुलाया होगा और फिर अपना सिर पकड़ लिया होगा।

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बात

एक कश्मीरी पंडित होने के नाते समय रैना ने घाटी में हुए नरसंहार (Exodus) और अपने परिवार के पलायन पर इमोशनल बातें शेयर कीं। उन्होंने कश्मीरी पंडितों के घाटी छोड़ने के फैसले को 'बुद्धिमानी' बताया है।



सर्वाइवल को सबसे ऊपर रखें

समय ने कहा कि उनके माता-पिता 1991 में कश्मीर छोड़कर दिल्ली आए, फिर 1996 में वापस गए, लेकिन 1998 में घर पर गोली चलने के बाद उन्हें रातों-रात भागना पड़ा।



समय ने कहा-



"अगर उस वक्त कश्मीरी पंडितों ने हथियार उठाए होते, तो आज हम सब मर गए होते। फिर अक्षय कुमार हम पर फिल्म बनाते कि 'वो थे कश्मीर के वीर लोग जिन्होंने बलिदान दिया'। लेकिन बलिदान से क्या होता? मुझे खुशी है कि हम जिंदा हैं और आज गर्दा उड़ा रहे हैं।"



ये भी पढ़ें...



Samay Raina की जुबानी जंग पहुंची गधे और टमाटर तक, इंटरनेट पर मचा बवाल



समय रैना समेत 5 कॉमेडियंस को SC से फटकार, जज ने कहा- सोशल मीडिया पर पब्लिकली मांगो माफी, जानें वजह



रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना पर भड़के बाबा बागेश्वर, वेलेंटाइन डे पर कह दी ये बात



वर्क-लाइफ बैलेंस पर दीपिका और Ranveer Singh की राय अलग, रणवीर बोले- 'ज्यादा शूट कर लो...'







Tags:
  • अक्षय कुमार
  • मुकेश खन्ना
  • KBC
  • amitabh bacchan kbc
  • Samay Raina
  • रणवीर अहलाबादिया
  • samay raina show
  • samay raina comedy