संगीता कभी सलमान को प्यार से गाल पर मुक्का मारती दिखीं तो कभी गाल खींचे, यूजर बोले- पहले प्यार की बात ही अलग होती है

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
संगीता कभी सलमान को प्यार से गाल पर मुक्का मारती दिखीं तो कभी गाल खींचे, यूजर बोले- पहले प्यार की बात ही अलग होती है

MUMBAI. 90 के दशक में सलमान खान और संगीता बिजलानी के रिश्ते के काफी चर्चे थे। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया है। दोनों शादी भी करता चाहते थे। सलमान- संगीता का रिश्ता लगभग 10 साल चला था। कहा जाता है कि दोनों की शादी के कार्ड तक बंट गए थे। हालांकि बाद में दोनों का ये रिश्ता खत्म हो गया था। अब सलमान खान और संगीता बिजलानी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। 





सलमान के साथ हंसी मजाक करती दिखीं संगीता





दरअसल 22 अप्रैल को ईद के मौके पर अर्पिता खान ने एक शानदार पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में कई सेलेब्स ने शिरकत की। इसी पार्टी से सलमान और संगीता का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सलमान और संगीता मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में संगीता कभी सलमान के गाल पर पंच मारती हैं तो कभी मजाक में उन्हें कंधे पर मारती हुई दिखाई दे रही है। संगीता बिजलानी और सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पहला प्यार पहला ही होता है। 







View this post on Instagram

A post shared by @varindertchawla





ये खबर भी पढ़िए...











दोनों की केमिस्ट्री पर फैंस के रिएक्शन





वहीं दोनों की इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई और संगीता की जोड़ी कितनी प्यारी लग रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- पहला प्यार पहला ही होता है। जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि इसी की वजह से सलमान ने कभी शादी नहीं की। अर्पिता की ईद की पार्टी में कई सेलेब्स नजर आए। इसमें दिशा पाटनी, जगपति बाबू, पलक तिवारी, आमिर खान, सोहेल खान, अरबाज खान, कटरीना कैफ, सुनील शेट्टी,शहनाज गिल समेत कई अन्य सेलेब्स शामिल थे। 



Sangeeta punches Salman Salman's bonding with Sangeeta Sangeeta Bijlani Bollywood News सलमान खान Salman Khan बॉलीवुड न्यूज संगीता ने सलमान को मारा मुक्का सलमान की संगीता संग बॉन्डिंग संगीता बिजलानी