/sootr/media/post_banners/f71d5e73872f575b664a571c1919a488be1c4742082bf3bd45360c1d905ad051.jpeg)
MUMBAI. शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे है। ये फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरें है कि शाहरुख की फिल्म जवान में संजय दत्त भी नजर आएंगे। ये गुड न्यूज सुनकर फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। शाहरुख की इस फिल्म में संजय दत्त की गेस्ट अपीयरेंस होगी। फिल्म की कास्टिंग में साउथ और बॉलीवुड स्टार्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।
पहली बार दिखेगी ये जोड़ी
काफी समय से सोशल मी़डिया पर खबरें थी कि संजय, जवान में नजर आ सकते है। लेकिन इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं थी। हालांकि अब ये बात कंफर्म हो गई है। शाहरुख की इस फिल्म में संजय दत्त का गेस्ट अपीयरेंस होगा। इस फिल्म मे उनका कैमियो होगा। बता दें, संजय काफी फिल्मों में सपोर्टिव रोल में नजर आते है और अपने अभिनय की छाप छोड़ जाते हैं। अब ये देखना खास होगा कि फिल्म में संजय की एंट्री के बाद फिल्म में क्या कमाल होता है।
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)
ये खबर भी पढ़िए....
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
शाहरुख की फिल्म जवान की 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें शाहरुख और संजय के अलावा, विजय सेतुपति, नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। जवान को एटली ने डायरेक्ट किया है। बता दें इससे पहले शाहरुख और संजय को फिल्म ओम शांति ओम के टाइटल सॉन्ग में देखा गया था।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us