हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे संजय दत्त, निभाएंगे अंधे डॉन का किरदार, जानिए एक्टर की अपकमिंग फिल्में

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे संजय दत्त, निभाएंगे अंधे डॉन का किरदार, जानिए एक्टर की अपकमिंग फिल्में

MUMBAI. फिल्म हेरा फेरी के पहले पार्ट और दूसरे पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। दोनों की सुपरहिट रहे थे। अब इसका तीसरा पार्ट यानी हेरा फेरी 3 जल्द ही रिलीज होगा। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म हेरा फेरी 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हेरा फेरी 3 में संजय दत्त भी नजर आएंगे। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने फैंस को दी है। फैंस ये गुड न्यूज सुनकर काफी खुश है। हालांकि फैंस ये भी जानना चाहते है कि एक्टर इस फिल्म में किस रोल में नजर आने वाले है।



इस रोल में दिखेंगे संजय



हेरा फेरी 3 में  संजय, अंधे डॉन का रोल निभा रहे हैं। वहीं फिल्म में अक्षय ही राजू का किरदार निभाएंगे।  संजय हेरा फेरी 3' में विलन के रोल में नजर आने वाले हैं। एक्टर रवि किशन के दूर के भाई की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे जो एक गैंगस्टर है। एक इंटरव्यू में संजय ने बताया कि वह ये फिल्म कर रहे है। पूरी टीम के साथ शूटिंग करना रोमांचक होगा। यह एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है और मैं इसका हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। फिरोज और मेरा रिश्ता भी बहुत पुराना है और अक्षय, सुनील अन्ना और परेश के साथ मिलकर काम करना मेरे बहुत खुशी की बात है। संजय की इस फिल्म फ्रेंचाइजी में पहली बार एंट्री हो रही है। 



ये खबर भी पढ़िए...






हेरा-फेरी 3 को फरहाद करेंगे डायरेक्ट



हेरा-फेरी 3 एक कॉमेडी फिल्म है। इसको फरहाद सामजी डायरेक्ट करेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग लॉस एंजेलिस, अबू धाबी और दुबई में होगी। बता दें हेराफेरी 1 को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी। जबकि दूसरे पार्ट को नीरज वोहरा ने डायरेक्ट किया था। ये 2006 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की अहम भूमिका थी।



संजय के अपकमिंग प्रोजेक्टेस



हेरा फेरी 3 के अलावा संजय के पास लोकेश कनगराज की फिल्म लियो है। इस फिल्म में विजय थलापति लीड में हैं। इसके अलावा संजय दत्त के पास बाप, द गुड महाराजा जैसी फिल्में हैं। 


फिल्म में अंधे डॉन बनेंगे संजय दत्त हेरा फेरी में संजय दत्त हेरा फेरी में संजय की एंट्री हेरा फेरी 3 Sanjay Dutt blind don in film Sanjay Dutt in Hera Pheri Sanjay entry in Hera Pheri Hera Pheri 3