MUMBAI. सतीश कौशिक के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक्टर ने कार्डियक अरेस्ट के चलते दम तोड़ दिया। उनके जाने से सबसे ज्यादा धक्का तो उनकी पत्नी और 11 साल की बेटी को लगा है। सतीश अब सिर्फ अपने फैंस और परिवार वालों की यादों में जिंदा है। सतीश की आखिरी फिल्म अभी रिलीज होनी है। दरअसल कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में सतीश भी नजर आएंगे। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सतीश फिल्म इमरजेंसी में राजनेता जगजीवन राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म से सतीश का पहला लुक जारी हो गया था, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Satish Kaushik (@satishkaushik2178)
रक्षा मंत्री बनकर पर्दे पर आखिरी बार दिखेंगे सतीश
फिल्म इमरजेंसी में कंगना पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। जबकि सतीश रक्षा मंत्री जगजीवन राम का रोल प्ले करते दिखेंगे। सतीश की ये आखिरी फिल्म है। इससे पहले एक्टर को फिल्म छतरीवाली में देखा गया था। एक्टर ने रतन लांबा के कॉमिक किरदार को निभाया था। अपने फिल्मी करियर में सतीश 100 से ज्यादा फिल्मो में नजर आ चुके है। सीरियस रोल से लेकर इन्होंने एक पिता, भाई, वकील समेत कई किरदार में लोगों के दिल जीते।
ये खबर भी पढ़िए...
एक स्वतंत्रता सेनानी थे जगजीवन राम
जगजीवन राम, एक स्वतंत्रता सेनानी थे। लोग इन्हें बाबूजी के नाम से भी जानते थे। यह भारत के प्रथम दलित उप-प्रधानमंत्री और राजनेता थे। 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने देश भर में इमरजेंसी की घोषणा की थी। इस दौरान जगजीवन राम ने अपने पद का त्याग कर, कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने खुद की एक अलग पार्टी बनाई थी। इस पार्टी का नाम था 'कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी'।