पॉपुलर सिंगर सेलेना बनी दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाली महिला, चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर शुरू किया था करियर

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
पॉपुलर सिंगर सेलेना बनी दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाली महिला, चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर शुरू किया था करियर

MUMBAI. पॉपुलर सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने इतिहास रच दिया है। दरअसल  सेलेना दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाली महिला बन गई हैं। इंस्टाग्राम पर सेलेना के अब 400 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। इससे पहले इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला काइली जेनर थीं। अब इसे लेकर सेलिना और काइली के बीच तगड़ी टक्कर हुई। लेकिन सेलेना ने काइली को पीछे छोड़ अपने नाम नया रिकॉर्ड कर लिया है। 




View this post on Instagram

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)



सेलेना के 400 मिलियन फॉलोवर्स



दरअसल, गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि हाल ही में एक मशहूर इंटरनेशनल फीमेल सेलेब्रिटी ने सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग हासिल करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ये रिकॉर्ड सेलिना ने अपने नाम किया है।बता दें,  सेलेना के इंस्टाग्राम पर 400 मिलियन (40 करोड़) फॉलोवर्स है। जबकि काइली के 382 (38.2 करोड़ )मिलियन फॉलोवर्स हैं।  



ये खबर भी पढ़िए...






प्रोड्यूसर भी हैं सेलेना



सेलेना ने टीवी सीरीज Wizards of Waverly Place से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा। सेलेना के कई चार्ट टॉप एल्बम्स और सिंगल्स रिलीज हो चुके हैं। इसमें कम एंड गेट इट, गुड फॉर यू,लूज यू लव मी समेत कई अन्य शामिल हैं। एक्ट्रेस और सिंगर के साथ-साथ सेलेना प्रोड्यूसर भी हैं। सेलेना, द चेनस्मोकर्स स्टार ड्रू टैगगार्ट के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।


selena gomez सेलेना सोशल मीडिया सेलेना के सबसे ज्यादा फॉलोवर्स सेलेना गोमेज ने रचा इतिहास सेलेना गोमेज selena social media selena most followers Selena Gomez Instagram Followers selena gomez created history