September OTT Release: ड्रामा, थ्रिल और कॉमेडी, सितंबर में ओटीटी पर देखें ये टॉप 8 मूवी और वेब सीरीज
Kaushiki | Aug 31, 2025, 14:42 IST
September OTT Releases 2025
सितंबर 2025 में ओटीटी पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड', 'इंस्पेक्टर जेंदे' और 'सैयारा' का इंतजार खत्म।
September OTT Releases 2025: सिनेमा लवर्स के लिए सितंबर का महीना किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस महीने कई बिग-टिकट फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स (OTT platforms) पर रिलीज होने वाली हैं।
अगर आप किसी फिल्म को थिएटर में मिस कर गए या अपनी फेवरेट सीरीज के नए सीजन का वेट कर रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए फुल-ऑन एंटरटेनमेंट से भरा है।
इस बार की लिस्ट में मनोज बाजपेयी की क्राइम थ्रिलर से लेकर आर्यन खान के डायरेक्शनल डेब्यू तक सब कुछ शामिल है। इसके अलावा, सुपरहिट फिल्मों की ओटीटी रिलीज (OTT Releases) भी इस महीने होने वाली है। तो चलिए, बिना देर किए जानते हैं कि सितंबर 2025 में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट।
ये खबर भी पढ़ें...फिल्म परम सुंदरी पहले दिन ही बनी हिट, Janhvi Kapoor मे तोड़े कई रिकॉर्ड
👩👦👨👩👧👧
अगर आप किसी फिल्म को थिएटर में मिस कर गए या अपनी फेवरेट सीरीज के नए सीजन का वेट कर रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए फुल-ऑन एंटरटेनमेंट से भरा है।
इस बार की लिस्ट में मनोज बाजपेयी की क्राइम थ्रिलर से लेकर आर्यन खान के डायरेक्शनल डेब्यू तक सब कुछ शामिल है। इसके अलावा, सुपरहिट फिल्मों की ओटीटी रिलीज (OTT Releases) भी इस महीने होने वाली है। तो चलिए, बिना देर किए जानते हैं कि सितंबर 2025 में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट।
ये खबर भी पढ़ें...फिल्म परम सुंदरी पहले दिन ही बनी हिट, Janhvi Kapoor मे तोड़े कई रिकॉर्ड
Inspector Jende
- रिलीज डेट: 5 सितंबर
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
- मनोज बाजपेयी के फैंस के लिए यह एक खुशखबरी है।
- 'द फैमिली मैन 3' के आने से पहले ही उनकी यह फिल्म इंस्पेक्टर जेंदे दर्शकों का दिल जीतने आ रही है।
- अगर आप इंटेंस परफॉरमेंस और एक अच्छी क्राइम स्टोरी पसंद करते हैं, तो इसे मिस न करें।
The Paper
- रिलीज डेट: 5 सितंबर
- प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
- यह एक सिटकॉम सीरीज है जिसे ग्रेग डेनियल्स और माइकल कोमन जैसे जाने-माने क्रिएटर्स ने बनाया है।
- अगर आप अपनी शाम को हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ एंजॉय करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट है।
Only Murders in the Building Season 5
- रिलीज डेट: 9 सितंबर
- प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
- सेलेना गोमेज, मार्टिन शॉर्ट और स्टीव मार्टिन की यह पॉपुलर सीरीज अपने पांचवें सीजन के साथ लौट रही है।
- इसके पहले तीन एपिसोड 9 सितंबर को प्रीमियर होंगे।
- यह मिस्ट्री-कॉमेडी (mystery-comedy) सीरीज अपने ट्विस्ट और टर्न्स के लिए जानी जाती है।
Saiyara
- रिलीज डेट: 12 सितंबर
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
- अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी।
- अगर आप इस फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थे, तो अब इसका ओटीटी रिलीज का इंतजार खत्म हो रहा है।
Do You Wanna Partner
- रिलीज डेट: 12 सितंबर
- प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Prime Video)
- तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी स्टारर यह एक कॉमेडी ड्रामा है जो दो बेस्ट फ्रेंड्स की कहानी बताती है।
- यह सीरीज दोस्ती और रिलेशनशिप्स पर एक नया नजरिया देती है।
The Bads of Bollywood
- रिलीज डेट: 18 सितंबर
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
- शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का डायरेक्शनल डेब्यू।
- इस सीरीज में लक्ष्य और सहर बंबा लीड रोल में हैं।
- द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी क्रेज है।
- यह जानना दिलचस्प होगा कि आर्यन ने डायरेक्शन में क्या कमाल दिखाया है।
The Trial Season 2
- रिलीज डेट: 19 सितंबर
- प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar)
- काजोल की कोर्टरूम ड्रामा सीरीज का पहला सीजन बहुत हिट रहा था।
- अगर आप लीगल थ्रिलर के शौकीन हैं, तो द ट्रायल सीजन 2 आपके लिए है।
Alice in Borderland Season 3
- रिलीज डेट: 25 सितंबर
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (OTT Platform Netflix)
- यह एक पॉपुलर जापानी साइंस-फिक्शन थ्रिलर है।
- अगर आपने इसके पिछले सीजन देखे हैं, तो यह आपके लिए मस्ट-वॉच है।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman