Fortune India Celebrities List : शाहरुख बने सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलेब्स, जानें अमिताभ ने कितना भरा टैक्स
Amresh Kushwaha | Sept 05, 2024, 14:09 IST
Fortune India Celebrities List
फॉर्च्यून इंडिया ने बुधवार 4 सितम्बर को वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले इंडियन सेलेब्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम पहले नम्बर पर है।
Fortune India Celebrities List : किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान भारत में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलेब्स बन गए हैं। फॉर्च्यून इंडिया ने बुधवार 4 सितम्बर को वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले इंडियन सेलेब्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम पहले नम्बर पर है, जिन्होंने 92 करोड़ रुपए का टैक्स भरा है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन किस स्थान पर है और उन्होंने कितना टैक्स भरा है।
फॉर्च्यून इंडिया द्वारा जारी इस लिस्ट में किंग खान पहले नम्बर पर है, तो वहीं दूसरे नम्बर तमिल सुपरस्टार थलापति विजय हैं। इन्होंने 80 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया। इस लिस्ट के टॉप-5 में अमिताभ बच्चन और सलमान खान भी शामिल हैं। वहीं विराट कोहली भारतीय प्लेयर में सबसे आगे हैं।
2023 में शाहरुख खान की नेटवर्थ में 1300 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। आकडों के मुताबिक, साल 2022 में शाहरुख की नेटवर्थ 5116 करोड़ रुपए थी, फिल्म जवान और पठान की कामयाबी के बाद इसमें 8% की बढ़ोतरी हुई। बता दें कि शाहरुख की फिल्म पठान ने 1050 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
शाहरुख ने यश राज प्रोडक्शन के साथ फिल्म पठान को 60% प्रॉफिट शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया था। इसके अलावा फिल्म के लिए उन्होंने 100 करोड़ फीस चार्ज की थी।
फिल्म जवान को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिली एंटरटेनमेंट ने ही प्रोड्यूस किया था। ऐसे में ओटीटी और चैनल राइट्स का सीधा मुनाफा भी उन्हें ही मिला था। शाहरुख की नेटवर्थ बढ़कर अब 6411 करोड़ रुपए हो चुकी है, जिसके साथ ही शाहरुख खान दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर बन चुके हैं। वहीं शाहरुख खान ने कमाई के मामले में जैकी चैन (3359 करोड़ रुपए) और टॉम क्रूज (5039 करोड़ रुपए) को भी पीछे कर दिया है।
साल 2022-23 में शाहरुख खान की फिल्मों में मिली लगातार सफलता के कारण, शाहरुख इस साल के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलेब बने हैं। शाहरुख की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत दिखाई देती है।
2024 में टैक्स भरने के मामले में एक्ट्रेस करीना कपूर ने बाकी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ा हैं | इस साल भारत की सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाली फीमेल सेलेब्स बनी हैं। एक्ट्रेस ने वित्तीय वर्ष में 20 करोड़ रुपए का टैक्स भरा। इस लिस्ट में टॉप 20 में कियारा आडवाणी और कैटरीना कैफ भी शामिल है ।
इस लिस्ट में वो शाहिद कपूर और साउथ स्टार मोहनलाल से भी ऊपर हैं, जिन्होंने 18 करोड़ टैक्स चुकाया। वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इस साल 26 करोड़ रुपए टैक्स भरा। इसके साथ ही वह इस लिस्ट में 11 वें नंबर पर हैं।
फॉर्च्यून की लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम टॉप-20 में भी नहीं है। वहीं इस साल अक्षय कुमार का नाम दूर-दूर तक दिखाई नहीं दें रहा हैं। पिछले साल यानी वित्त वर्ष 2022-23 में उन्होंने 25 करोड़ रुपए टैक्स चुकाया था। 2023 में वो सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब्स भी थे। जिसके लिए उन्हें इनकम टैक्स डिपार्टमेंस ने सम्मान पत्र भी दिया गया था।
दूसरे नम्बर पर है तमिल सुपरस्टार
जानें टॉप पर कैसे आए किंग खान
शाहरुख ने यश राज प्रोडक्शन के साथ फिल्म पठान को 60% प्रॉफिट शेयरिंग कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया था। इसके अलावा फिल्म के लिए उन्होंने 100 करोड़ फीस चार्ज की थी।
फिल्म जवान को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिली एंटरटेनमेंट ने ही प्रोड्यूस किया था। ऐसे में ओटीटी और चैनल राइट्स का सीधा मुनाफा भी उन्हें ही मिला था। शाहरुख की नेटवर्थ बढ़कर अब 6411 करोड़ रुपए हो चुकी है, जिसके साथ ही शाहरुख खान दुनिया के चौथे सबसे अमीर एक्टर बन चुके हैं। वहीं शाहरुख खान ने कमाई के मामले में जैकी चैन (3359 करोड़ रुपए) और टॉम क्रूज (5039 करोड़ रुपए) को भी पीछे कर दिया है।
साल 2022-23 में शाहरुख खान की फिल्मों में मिली लगातार सफलता के कारण, शाहरुख इस साल के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलेब बने हैं। शाहरुख की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत दिखाई देती है।
सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले टॉप 15 सेलेब्स
- शाहरुख खान - 92 करोड़
- थलापति विजय - 80 करोड़
- सलमान खान - 75 करोड़
- अभिताभ बच्चन - 71 करोड़
- विराट कोहली - 66 करोड़
- अजय देवगन - 42 करोड़
- महेंद्र सिंह धोनी - 38 करोड़
- रणवीर कपूर - 36 करोड़
- सचिन तेंदुलकर - 28 करोड़
- ऋतिक रोशन - 28 करोड़
- कपिल शर्मा - 26 करोड़
- सौरव गांगुली - 23 करोड़
- करीना कपूर - 20 करोड़
- शाहिद कपूर - 18 करोड़
- मोहनलाल - 18 करोड़
सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वालीं फीमेल सेलेब्स
इस लिस्ट में वो शाहिद कपूर और साउथ स्टार मोहनलाल से भी ऊपर हैं, जिन्होंने 18 करोड़ टैक्स चुकाया। वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इस साल 26 करोड़ रुपए टैक्स भरा। इसके साथ ही वह इस लिस्ट में 11 वें नंबर पर हैं।
इस साल अक्षय कुमार टॉप-20 में भी नहीं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA