MUMBAI. बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे अब बिजनेस करेंगे। आर्यन खान ने अपनी कपड़ों की कंपनी की शुरुआत की है। उन्होंने इसका नाम D,Yavol रखा है। ये एक लग्जरी स्ट्रीट वियर ब्रैंड है। उन्होंने इसका फर्स्ट लुक शेयर किया है। टीजर में आर्यन खान अपने पिता शाहरुख खान के साथ दिखाई दे रहे हैं।
D,Yavol के टीजर में शाहरुख चॉक से ब्लैकबोर्ड पर टाइमलेस शब्द काटते दिख रहे हैं। फिर एक पेंट ब्रश फर्श पर गिरता है और शाहरुख आकर उसे उठाते हैं। इसके बाद ब्रैंड का नाम D,Yavol सामने आता है। आर्यन ने क्लोदिंग कंपनी पार्टनरशिप में शुरू की है। लेटी ब्लागोएवा और बंटी सिंह भी आर्यन खान के पार्टनर हैं। आपको बता दें कि आर्यन ने पिछले साल दोनों के साथ मिलकर स्पिरिट मार्केट में कदम रखा था।
फिल्मी दुनिया से आर्यन ने नाता तोड़ा
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने फिल्मी दुनिया से पूरी तरह नाता तोड़ दिया है। वे जल्द ही अपनी फिल्म की शुरुआत करेंगे। इसे 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' के बैनर के तले तैयार किया जाएगा। आर्यन अब IPL और उससे जुड़े जरूरी इवेंट का कामकाज देखते हैं। उन्होंने जिम्मेदारी संभालना शुरू कर दिया है। वे शाहरुख का बोझ कम कर रहे हैं। इस काम में उनकी बहन सुहाना भी उनकी मदद कर रही हैं।