शाहरुख ने की नए संसद भवन की तारीफ, बोले- उन लोगों के लिए नया घर है, जो हमारे संविधान को बनाए रखते हैं

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
शाहरुख ने की नए संसद भवन की तारीफ, बोले- उन लोगों के लिए नया घर है, जो हमारे संविधान को बनाए रखते हैं

MUMBAI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ( 28 मई) को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह सुबह सवा 7 बजे से शुरू होगा। इससे पहले उन्होंने नए संसद भवन की एक क्लिप शेयर कर जनता से अपील की थी वो इस वीडियो का वॉइस ओवर करें। कई आम लोगों समेत बड़ी जानी-मानी हस्तियों ने वीडियो को शेयर कर वॉइस ओवर  किया था। वहीं इसी बीच शाहरुख खान ने भी इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो नए संसद भवन की तारीफ कर रहे है।





शाहरुख ने की नए संसद भवन की तारीफ





दरअसल शाहरुख ने अपने अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनका वॉइस ओवर है। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा- उन लोगों के लिए कितना शानदार नया घर है जो हमारे संविधान को बनाए रखते हैं, इस महान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी विविधता की रक्षा करते हैं। नए भारत के लिए एक नया संसद भवन लेकिन भारत के गौरव के पुराने सपने के साथ। जय हिंद। 







— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 27, 2023




ये खबर भी पढ़िए....












नया संसद भवन उम्मीदों का नया घर





वहीं वीडियो में किंग खान कहते हैं- भारत का नया संसद भवन, हमारी उम्मीदों का नया घर। हमारे संविधान को संभालने वालों के लिए एक ऐसा घर जहां 140 करोड़ हिंदुस्तानी एक परिवार हैं। ये नया घर इतना बड़ा हो कि इसमें देश के हर प्रांत, प्रदेश, गांव-शहर कोने-कोने के लिए जगह बन सके। इस घर की बाहें इतनी चौड़ी हों कि देश की हर जाति- प्रजाति हर धर्म को प्यार कर सके। इसकी नजर इतनी गहरी हो कि देश के हर नागरिक को देख सके। जांच सके। उनकी समस्याओं को पहचान सके। यहां सत्यमेव जयते का नारा स्लोगन नहीं विश्वास हो। यहां अशोक चक्र का हाथी-घोड़ा, शेर और खम्भा लोगो नहीं हमारा इतिहास हो।





नए संसद भवन में तीन मुख्य गेट 





बता दें वर्तमान में संसद भवन में लोकसभा में 550 जबकि राज्यसभा में 250 सदस्य बैठ सकते है। लेकिन नए सांसद में लोकसभा में 888 जबकि राज्यसभा में 384 सदस्य एक साथ बैठ सकेंगे। दोनों सदनों का संयुक्त सत्र लोकसभा चेंबर में ही होगा। संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक लाइब्ररी, कई समिति कक्ष, डाइनिंग एरिया और पार्किंग जैसी सुविधाएं दी जा रही है। इसके अलावा नए संसद भवन में तीन गेट होंगे। इनका नाम ज्ञान गेट, शक्ति गेट और कर्म गेट होगा। इस भवन में सांसदों, VIPs के अलग से एंट्री होगी। वहीं अन्य विजिटर अलग गेट से प्रवेश करेंगे। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और भारत के अन्य प्रधानमंत्रियों की बड़ी फोटोज भी संसद भवन में मौजूद होंगी। 



Bollywood News बॉलीवुड न्यूज शाहरुख खान Shahrukh Khan shahrukh khan tweet shahrukh praises new parliament शाहरुख खान ट्वीट शाहरुख ने की नए संसद की तारीफ