शेखर ने बेटे अध्ययन-कंगना के रिलेशन पर खुलकर की बात, बोले- मैं हमेशा उनके साथ था, शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं दोनों में नजदीकियां

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
शेखर ने बेटे अध्ययन-कंगना के रिलेशन पर खुलकर की बात, बोले- मैं हमेशा उनके साथ था, शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं दोनों में नजदीकियां

MUMBAI. एक्ट्रेस कंगना रनौत का विवादों से गहरा नाता है। उनका जीवन बहुत ही विवादों से भरा रहा है। उन्हीं विवादों में एक है कंगना और बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन का रिलेशनशिप। एक समय ऐसा था, जब दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में थे। हालांकि कुछ समय बाद इस रिश्ते में दिक्कतें आने लगी और दोनों ने ब्रेकअप ले लिया। लेकिन इस लड़ाई के दौरान अध्ययन के पिता शेखर ने दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कोई भी बातचीत नहीं की थी। अब सालों बाद उन्होंने कंगना और अध्ययन के रिश्ते पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह कभी भी उन दोनों के रिलेशन के खिलाफ नहीं थे।  



कभी इस रिश्ते के खिलाफ नहीं था- शेखर



एक इंटरव्यू में शेखर ने बेटे और कंगना के रिलेशन पर बात करते हुए कहा कि वह दोनों के रिलेशन के बारे में सब कुछ जानते थे, लेकिन वह कभी भी दोनों के बीच नहीं बोलना चाहते थे। वह चाहते थे कि उनका बेटा अपने इस मैटर को खुद हैंडल करें। उन्होंने आगे बताया मैं कभी भी उनके रिलेशन के खिलाफ नहीं था। इस बारे में मैंने ना कभी अपने बेटे से बात की और ना ही कंगना से। मैं बस इतना जानता था कि ये उनका मैटर है और वह खुद से इसे सही करें। मैं ऐसा पिता नहीं हूं जो ये किसी से ये कहे कि तुमने मेरे बच्चे के साथ?



ये खबर भी पढ़िए....






शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं दोनों में नजदीकियां



कंगना अध्ययन के साथ फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आई थी। 2008 में वह फिल्म राज की शूटिंग कर रहे थे। यहीं से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। फिर कंगना और अध्ययन रिलेशनशिप में आ गए थे। दोनों के बीच सब कुछ सही चल रहा था, लेकिम कुछ समय बाद दोनों में काफी लड़ाई-झगड़े होने लगे। इस वजह से उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक दूसरे पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों के रिलेशनशिप के साथ ब्रेकअप के भी काफी चर्चे थे।


Adhyayan Suman Shekhar Suman Kangana Ranaut शेखर ने अध्यन-कंगना के रिलेशन पर की बात अध्यन-कंगना रिलेशन अध्यन सुमन शेखर सुमन Shekhar talks about Adhyayan-Kangana relationship कंगना रनौत Adhyayan-Kangana Relation