मुसीबत में शर्लिन: शिल्पा शेट्टी-राजकुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर ठोका 50 करोड़ का मानहानि केस

author-image
एडिट
New Update
मुसीबत में शर्लिन: शिल्पा शेट्टी-राजकुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर ठोका 50 करोड़ का मानहानि केस

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर सेक्शुअल हैरासमेंट का केस दर्ज कराया था। इसके साथ ही धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया था। अब इस मामले में शिल्पा और राज भी खुलकर सामने आए हैं। कपल ने अब शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ रुपये मानहानि‍ का केस दर्ज कराया है। दोनों ने शर्लिन द्वारा लगाए गए आरोपों को मनगढ़ंत और झूठा बताया।

50 करोड़ रुपए का मानहानि केस

कुछ दिनों पहले ही मुंबई पुलिस से  शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर शारीरिक और मानसिक रूप से हैरास करने का आरोप लगाया था। अब शिल्पा और राज के लॉयर ने शर्लिन पर 50 करोड़ रुपये का मानहानि केस ठोका है। कपल के लॉयर ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि- 'शर्लिन चोपड़ा द्वारा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर जितने भी आरोप लगाए गए हैं वो छूठे, फर्जी और आधारहीन हैं। इसका कोई सबूत नहीं है।'

शर्लिन चोपड़ा ने राज के खिलाफ दिए थे बयान

इससे पहले शर्लिन ने पॉर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा के खिलाफ स्टेटमेंट दिया था। उन्होंने ये भी कहा था कि राज कुंद्रा और उनके क्रिएटिव डायरेक्टर ने मोबाइल ऐप हॉटशॉट्स के लिए शूट कराने के लिए उनके पीछे पड़े थे। शर्लिन चोपड़ा ने जो स्टेटमेंट जारी किया था, उसे पॉर्नोग्राफी केस के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा था।

file against defamation case Sherlyn trouble Shilpa Shetty Raj Kundra The Sootr sherlyn chopra