/sootr/media/post_banners/4a1eb36b649e0143695b534eb4fed20299cc09658e174ab6ee78dace04b3e314.jpeg)
MUMBAI. कपिल शर्मा मनोरंजन जगत की वो हस्ती हैं, जिनको देखते ही दर्शकों के पेट में गुदगुदी होने लगती है। लेकिन इस बार कपिल शर्मा कुछ अलग अंदाज में नजर आए। कपिल 'अलोन' में रोते हुए दिख रहे हैं। वेलेनटाइन डे वीक में कपिल शर्मा और गुरु रंधावा की जोड़ी 'अलोन' सॉन्ग लेकर हाजिर हो चुकी है। जब से कपिल शर्मा ने 'अलोन' से अपने म्यूजिक डेब्यू का ऐलान किया था, तब से फैंस गाना देखने के लिए उत्साहित थे।
हैप्पी नहीं होता है स्टोरी का एंड
गुरु रंधावा, कपिल शर्मा और योगिता बिहानी स्टारर 'अलोन' सॉन्ग दिल टूटे आशिकों पर फिल्माया गया है। गाने में कपिल शर्मा, योगिता बिहानी के प्यार में डूबे नजर आए, पर कपिल शर्मा और योगिता बिहानी की लव स्टोरी का एंड हैप्पी नहीं होता है। योगिता बिहानी, कपिल शर्मा को खूबसूरत यादों के साथ छोड़कर चली जाती हैं और अंत में कपिल की आंखों में आए आंसू फैंस को अफसेट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें...
इसलिए है सॉन्ग का टाइटल 'अलोन' है
गुरु रंधावा और कपिल शर्मा की जोड़ी से कुछ अच्छा करने की उम्मीद थी। दोनों म्यूजिक वीडियो में अपना बेस्ट देते दिखे। गाने के लिरिक्स पर कपिल शर्मा ने अपने एक्सप्रेशन से पूरी लाइमलाइट लूट ली। कपिल की आवाज और एक्सप्रेशन ने प्यार की खुशी और दर्द को बखूबी बयां किया है। कपिल शर्मा और गुरु रंधावा का नया गाना उन लोगों के लिए जो थोड़ा डीप म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। ये सॉन्ग पार्टी सॉन्ग नहीं है। इसलिए इसे अकेले में सुनना अच्छा लगेगा। शायद यही वजह रही होगी कि सॉन्ग का टाइटल 'अलोन' है। म्यूजिक डेब्यू को लेकर कपिल शर्मा का कहना है कि उन्हें गुरु रंधावा और योगिता बिहानी के साथ शूट करके काफी मजा आया। अब आप लोगों ने 'अलोन' को अलोन रहकर एंजॉय किया या नहीं, बताइएगा जरूर।
भारतीय हास्य कलाकार है कपिल शर्मा
कपिल शर्मा एक भारतीय हास्य कलाकार है। उनके द्वारा एक शो बनाया गया था, जिसका नाम कॉमेडी नाइट्स विद कपिल है। इस शो ने कपिल शर्मा को मशहूर बना दिया है। इस शो में कपिल अपने तरह तरह के चुटकुलों से लोगों को हंसाते है। वह गाना भी गाते है। 2012 की फोर्ब्स सूची में जो भारतीय हस्तियों के लिए बनी थी, उसमें कपिल शर्मा 100 की सूची में शामिल थे।