स्मृति ईरानी की बेटी आज बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ लेंगी सात फेरे, सिर्फ 50 मेहमान ही शादी में शामिल होंगे 

author-image
एडिट
New Update
स्मृति ईरानी की बेटी आज बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ लेंगी सात फेरे, सिर्फ 50 मेहमान ही शादी में शामिल होंगे 

MUMBAI. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शानेल आज 9 फरवरी को अर्जुन भल्ला के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। दोनों की शादी नागौर जिले में स्थित 16वीं सदी के खिमसर फोर्ट में होगी। इस शादी समारोह में उनके परिवार के सदस्य और अन्य करीबी शामिल होंगे। शैनेल स्मृति ईरानी के पति जुबिन ईरानी और उनकी पहली पत्नी मोना की बेटी हैं।  



1523 में बना था ये फोर्ट



स्मृति ईरानी की बेटी शानेल की शादी का समारोह बुधवार ( 8 फरवरी) को मेहंदी और हल्दी की रस्में हुई। ये कार्यक्रम डिनर संग और डांस के कार्यक्रम के साथ खत्म हुआ। ये फोर्ट 500 साल पुराना है। राव करमसजी ने 1523 में इस फोर्ट को बनवाया था। जोधपुर के राव जोधा के वे 8वें बेटे थे। 2021 जनवरी के महीने में शैनेल ने अर्जुन के साथ सगाई रचाई थी। ऐसे में अब शैनेल और अर्जुन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए...






सर्फ 50 मेहमान शादी में होंगे शामिल 



बताया जा रहा है कि शादी में सिर्फ 50 सदस्यों को ही इंवाइट किया गया है। इनमें परिवार के सदस्य और बेहद करीबी लोग हीं शामिल हैं। शादी में कोई भी vip शामिल नहीं होंगे। बता दें सिंगर मीका सिंह ने 2022 में अपनी दुल्हनिया चुनने के लिए स्वयंवर रचाया था। इस स्वयंवर की शूटिंग जोधपुर के खींवसर फोर्ट में ही हुई थी। 

 


स्मृति ईरानी की बेटी की शादी स्मृति ईरानी शानेल और अर्जुन भल्ला की शादी Smriti Irani शानेल की शादी Shaneel and Arjun Bhalla wedding Shaneel wedding Smriti Irani daughter wedding