केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनेल ने अर्जुन ने साथ लिए सात फेरे, न्यूली वेड कपल की पहली फोटो वायरल

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनेल ने अर्जुन ने साथ लिए सात फेरे, न्यूली वेड कपल की पहली फोटो वायरल

MUMBAI. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बड़ी बेटी शनेल ईरानी, अर्जुन भल्ला के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों की शादी नगौर के 500 साल पुराने खींवसर फोर्ट में हुई। शादी के लिए पूरे खींवसर किले को दुल्हन की तरह सजाया गया था। शनेल और अर्जुन की शादी के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन राजा महाराजाओं के इतिहास से जुड़ा हुआ है। शादी समारोह में राजस्थान का जायका, राजस्थान का पहनावा और राजस्थान की संस्कृति का थीम रखा गया था। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो जमकर वायरल हो रही है।





स्मृति ने शंख बजाकर की रस्मों की शुरुआत





शनेल और अर्जुन की शादी में सिर्फ 70 लोग शामिल थे। न्यूली वेड कपल की पहली फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। शादी की रस्मों की शुरुआत स्मृति ईरानी ने शंख बजाकर की। दोनों के लिए फोर्ट में एक स्पेशल मंडप रडी किया गया था। 





publive-image





इस लुक में आ रहे नजर





अर्जुन ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने रेड पर्ल नेकपीस कैरी किया था और रेड कलर का साफा पहना था। जबकि शनेल ने रेड हैवी वर्क वाला लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने गोल्डन कलीरे और लाल चूड़ा पहना था। इस लुक में शनेल काफी खूबसूरत दिख रहीं थी। बता दें खींवसर फोर्ट में शनेल और अर्जुन भल्ला की शादी काफी प्राइवेट रही। हर किसी को फोर्ट के अंदर फोन यूज करना मना था। मेहमानों के लिए नो फोन पॉलिसी रखी गई थी। ऐसे में मंडप के अंदर कोई भी व्यक्ति फोन लेकर नहीं जा सका है।  





ये खबर भी पढ़िए...











यहां होगी रिसेप्शन पार्टी





शनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला की शादी के बाद रिसेप्शन के लिए भी एक खास जगह को चुना गया। पूल साइड पर रिसेप्शन किया गया, जहां पर लंगा पार्टी ने भी परफॉर्मेंस दिया था। शादी राजस्थान में हो रही है, तो राजस्थानी जायके, संस्कृति और पहनावे की झलक साफ दिखाई दी। 



 



ईरानी-अर्जुन की पहली फोटो वायरल ईरानी-अर्जुन ने लिए सात फेरे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी स्मृति ईरानी की बेटी की शादी Irani-Arjun's first photo viral Irani-Arjun took seven rounds Shanelle Irani Wedding First Picture Union Minister Smriti Irani Smriti Irani daughter marriage