MUMBAI. बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज ( 2 जून) अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। उनका जन्म 2 जून 1987 को पटना में हुआ था। सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म दबंग से की थी। फिल्मों में आने से पहले उन्हें अपना वजन काफी कम करना पड़ा था।
फिल्मों में आने से पहले कम करना पड़ा था वजन
सोनाक्षी फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर चुकीं है। फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी लगभग 90 किलो की थी। 2011 में रिलीज हुई फिल्म दबंग में अपने किरदार के लिए उन्होंने लगभग 30 किलो वजन घटाया था। सोनाक्षी ने फिल्म में 'रज्जो' का किरदार निभाया था, जो एक सीदी-साधी लड़की है।
View this post on Instagram
A post shared by S̶o̶n̶a̶k̶s̶h̶i̶ ̶S̶i̶n̶h̶a̶ (@aslisona)
ये खबर भी पढ़िए...
हमेशा सिक्यॉरिटी के साथ चलने की वजह से परेशान थी सोनाक्षी
बहुत कम लोग जानते है कि सोनाक्षी ने एक बार अपने घर पर स्कूल छोड़ने की धमकी दी थी। दरअसल जब सोनाक्षी के पापा शत्रुघ्न सिन्हा केंद्रीय मंत्री बने, तब एक्ट्रेस जहां भी जाती थी उनके साथ हमेशा हथियारबंद गार्ड रहता था। इस वजह से वह काफी परेशान हो गई थी। परेशान आकर उन्होंने स्कूल छोड़ने का फैसला ले लिया था। सिक्यॉरिटी के साथ साथ चलना उन्हें अजीब लगता था जिसके बाद एक बार उन्होंने स्कूल छोड़ने की धमकी दे दी थी।
View this post on Instagram
A post shared by S̶o̶n̶a̶k̶s̶h̶i̶ ̶S̶i̶n̶h̶a̶ (@aslisona)