लंदन में किंग चार्ल्स थर्ड की ताजपोशी का हिस्सा होंगी सोनम कपूर, अकेली भारतीय जो इवेंट में लगाएंगी चार चांद

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
लंदन में किंग चार्ल्स थर्ड की ताजपोशी का हिस्सा होंगी सोनम कपूर, अकेली भारतीय जो इवेंट में लगाएंगी चार चांद

MUMBAI. एक्ट्रेस सोनम कपूर ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना ली है। लेकिन सोनम अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों सोनम लंदन में बेटे वायु और पति आनंद आहूजा के साथ रह रही हैं। हाल ही में खबरें है कि सोनम 7 मई को लंदन में आयोजित किंग चार्ल्स थर्ड की क्राउन सेरेमनी का हिस्सा बनेंगी। बता दें, सोनम पहली बार लंदन की रॉयल फैमिली के किसी कार्यक्रम में शामिल होंगी। 





रॉयल समारोह में बढ़ाएंगी भारत का मान





सोनम किंग चार्ल्स III की ताजपोशी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही वह इवेंट में परफॉर्म भी करेंगी। सोनम इस ताजपोशी इवेंट में कॉमनवेल्थ वर्चुअल क्वायर का परिचय देंगी। यह पहली बार होगा जब सोनम किसी रॉयल फैमिली के इतने बड़े उत्सव का हिस्सा बनेंगी। खबरें है कि इस इवेंट में सिंगर केटी पेरी और लियोनेल रिची भी नजर आएंगे। ये दोनों सितारे बतौर गेस्ट इवेंट का हिस्सा बनेंगे। वहीं, इसमें टॉम क्रूज भी मौजूद रहेंगे।







View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)





ये खबर भी पढ़िए.....













6 मई से शुरू होगा इवेंट





किंग चार्ल्स III की ताजपोशी बकिंघम पैलेस में ये इवेंट तीन दिन तक चलेगा। इसकी शुरुआत 6 मई से होगी और ये 8 मई तक चलेगा। किंग चार्ल्स थर्ड की क्राउन सेरेमनी में दुनियाभर की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी। बता दें किंग चार्ल्स की ताजपोशी के लिए कई महीनों से तैयारियां हो रही हैं। कई राष्ट्राध्यक्षों को भी न्योता भेजा गया है। डाउटन एबे और पैडिंगटन स्टार ह्यू बोनेविल बीबीसी स्टूडियो द्वारा निर्मित की जा रहे इस इवेंट को होस्ट करते दिखाई देंगे।



किंग चार्ल्स थर्ड में सोनम लंदन में किंग चार्ल्स थर्ड King Charles the Third Sonam at King Charles Third Bollywood News सोनम कपूर sonam kapoor बॉलीवुड न्यूज