सोनम ने फिल्मों में आने से पहले घटाया था 35 किलो वजन, फ्लॉप रहा करियर, फिल्मों में आने से पहले वेट्रेस थीं 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
सोनम ने फिल्मों में आने से पहले घटाया था 35 किलो वजन, फ्लॉप रहा करियर, फिल्मों में आने से पहले वेट्रेस थीं 

MUMBAI. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का आज ( 9 जून) को जन्मदिन हैं। सोनम 38 साल की हो गईं है। एक्ट्रेस का जन्म 1985 में हुआ था। सोनम बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम अपने करियर में 20 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इनमें से उनकी 5-6 फिल्मों को ही सक्सेस मिली है। सोनम ने 15 साल की उम्र में रेस्ट्रोरेंट में काम करना शुरू कर दिया था, जहां वो वेटर का काम करती थीं, लेकिन उन्होंने ये नौकरी 1 हफ्ते के बाद छोड़ दी थी।





फिल्म 'सावरियां' से बॉलीवुड डेब्यू 





सोनम ने फिल्म 'सावरियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस रांझणा, भाग मिल्खा भाग, खूबसूरत, प्रेम रतन धन पायो, नीरजा, पैडमैन, आयशा, दिल्ली 6, आई हेट लव स्टोरिज, थैंक यू , रांझणा, मौसम,वीरे दी वेडिंग समेत कई अन्य फिल्में शामिल है। बहुत कम लोग जानते हैं कि फिल्में में आने से पहले सोनम ने करीब 35 किलो वजन कम किया था। आखिरी बार सोनम 2019 में ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नजर आई थीं। 







View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)





ये खबर भी पढ़िए...











2018 में आनंद के साथ की शादी





सोनम ने 8 अप्रैल 2018 में आनंद आहूजा के साथ शादी की थी। सोनम और आनंद की शादी बी टाउन की लग्जरी शादियों में से एक थी। सोनम की शादी को अब 5 साल पूरे हो चुके हैं और अब वह मां बन गई है। सोनम और दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद की पहली मुलाकात 2014 में कॉमन फ्रेंड परनिस कुरैशी के जरिए हुई थी। कहा जाता है कि सोनम से पहली मुलाकात के एक महीने बाद ही आनंद ने उन्हें प्रपोज कर दिया था। सोनम ने भी उन्हें हां कर दी थी। दोनों ने एक-दूसरे को लगभग 4 साल तक डेट किया है। इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।



Bollywood News सोनम कपूर जन्मदिन सोनम कपूर बर्थडे सोनम कपूर sonam kapoor birthday sonam kapoor बॉलीवुड न्यूज