अब RRR को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड, 6 दिन में राजामौली की फिल्म को दूसरा इंटरनेशनल पुरस्कार

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
अब RRR को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म का क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड, 6 दिन में राजामौली की फिल्म को दूसरा इंटरनेशनल पुरस्कार

MUMBAI. साउथ की फिल्म आरआरआर धूम मचा रही है। हाल ही में डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने  गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हासिल किया था। अब फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड भी मिला था।  




— Critics Choice Awards (@CriticsChoice) January 16, 2023



कई फिल्मों को पीछे छोड़ जीता ये अवार्ड



दरअसल क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड के ट्विटर हैंडल पर ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। ट्वीट में लिखा है- RRR फिल्म के कास्ट एंड क्रू को बहुत शुभकामनाएं। फिल्म ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड हासिल किया है। इसके साथ ही क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें एस एस राजामौली अपने हाथ में ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म आरआरआर ने कई फिल्मों को पछाड़ कर ये अवार्ड अपने नाम किया है। आरआरआर ने ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट,अर्जेंटीना 1985, बार्डो, फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स, क्लोज और डिसीजन टू लीव जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ा है और ये पुरस्कार जीता।  




— Critics Choice Awards (@CriticsChoice) January 16, 2023



ये खबर भी पढ़िए...






RRR का दुनियाभर में बजा डंका



सोशल मीडिया में एसएस राजामौली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनके हाथों में  ट्रॉफी दिख रही है। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। ये पल ना सिर्फ आरआरआर फिल्म के लिए, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए भी बेहद खास है। राजामौली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाईयां दे रहे है।


Critics Choice Awards 2023 won Critics Choice Award for film Film RRR became Best Foreign Language फिल्म आरआरआर film rrr फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड जीता फिल्म आरआरआर बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज
Advertisment