बेस्ट मैजिक क्रिएटर जीतने वाली पहली भारतीय बनीं इंडियन मेंटलिस्ट Suhani Shah
Bollywood News: इंडियन मेंटलिस्ट और डिजिटल क्रिएटर Suhani Shah ने FISM (International Federation of Magic Societies) वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक 2025 में बेस्ट मैजिक (magician) क्रिएटर का अवॉर्ड जीता है। FISM को ओलंपिक्स ऑफ मैजिक भी कहते हैं, जिससे उनकी जीत और भी बड़ी हो जाती है।
सुहानी शाह एक इंडियन मेंटलिस्ट, मैजिशियन और यूट्यूबर हैं। उनका जन्म 29 जनवरी 1990 को हुआ था। वह भारत की पहली और अकेली फीमेल मेंटलिस्ट, माइंड रीडर, इल्यूजनिस्ट और जादूगरनी हैं। वह माइंड रीडिंग, सम्मोहन और मनोविज्ञान का इस्तेमाल करके लोगों को हैरत में डालती हैं।
सुहानी शाह (famous youtuber) यह अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं। यह जीत सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि भारत में जादू और परफॉर्मेंस आर्ट्स के लिए एक बड़ा ब्रेकथ्रू है।
यह अवॉर्ड FISM के नए 'ऑनलाइन मैजिक अवॉर्ड्स' का हिस्सा है, जो YouTube और Instagram जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स को सम्मानित करता है। सुहानी की जीत ने दिखाया कि डिजिटल कंटेंट भी अब मैजिक की दुनिया में कितना जरूरी हो गया है।
मैजिक की दुनिया में ज्यादातर पुरुषों का दबदबा रहा है। ऐसे में सुहानी शाह का जीतना महिलाओं के लिए एक बड़ी इंस्पिरेशन है, क्योंकि वह इस लेवल पर पहचान पाने वाली बहुत कम महिलाओं में से एक हैं।
सुहानी ने 7 साल की उम्र से ही जादू की शुरुआत कर दी थी। वह आज मेंटलिज्म की दुनिया में एक ट्रेलब्लेजर मानी जाती हैं, जो साइकोलॉजी और स्टोरीटेलिंग को मिलाकर बेहतरीन परफॉर्मेंस देती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, सुहानी शाह दुनिया की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली मेंटलिस्ट हैं। उनके YouTube पर 4.5 मिलियन से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर 2.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
सुहानी की जीत ने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा है। उनका मानना है कि इस जीत से भारतीय जादू को ग्लोबल स्पॉटलाइट मिला है और अब यह दुनिया में अपनी जगह बना रहा है।
सुहानी ने दिखाया है कि अगर ट्रेडिशन को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा जाए, तो कुछ भी मुमकिन है। उनकी यह जीत भारत के नए क्रिएटर्स और मैजिशियंस के लिए एक बड़ी इंस्पिरेशन है।