धर्मेंद्र को भगवान मानते हैं सनी, पापा ने ही स्टार बनाया था, 29 साल पहले का ढाई किलो का हाथ वाला डायलॉग आज भी जुबां पर  

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
धर्मेंद्र को भगवान मानते हैं सनी, पापा ने ही स्टार बनाया था, 29 साल पहले का ढाई किलो का हाथ वाला डायलॉग आज भी जुबां पर  

MUMBAI. अपने शानदार एक्शन सीन और भारी-भरकम डायलॉग के लिए पहचाने जाने वाले सन्नी देओल आज 19 अक्टूबर को 65 साल के हो गए हैं। एक्टर 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके है। सनी का रियल नेम अजय देओल है। सनी एक्टर के घर का नाम है। फिल्मों के साथ सनी 23 अप्रैल 2019 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव, गुरदासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर जीता था। फिलहाल वे पंजाब की गुरदासपुर से सांसद हैं। 




View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)



बेताब से की करियर की शुरूआत



सनी ने फिल्म बेताब से अपने करियर की शुरूआत की थी। ये फिल्म 1983 में सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। सनी ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। इसमें मंजिल, सवेरे  वाली  गाडी , सल्तनत , डकैत , यतीम , वीरता, इमरान , सलाखें और फर्ज,  गदर एक प्रेम कथा,लव स्टोरी ऑफ ए जासूस,अपने , यमला पगला दीवाना समेत कई अन्य फिल्में शामिल है।  2001 में सनी की फिल्म गदर रिलीज हुई। गदर सनी देओल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जाती है। ये सनी की सबसे बेहतरीन फिल्म थी। इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स को सुबह 6 बजे से ही खोल दिया गया था। 




View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)



पापा को मानते हैं सबकुछ



बता दें सनी अपने पापा धर्मेंद्र से बहुत प्यार करते है। वह उन्हें भगवान की तरह पूजते है। उन्हें सबकुछ मानते है। बताया जाता है कि सनी हर एक चीज अपने पापा से पूछ कर ही करते है। सनी का कहना है कि धर्मेंद्र उनके लिए आज भी सबसे बेस्ट एक्टर और बेस्ट इंसान हैं। 




View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)



फिल्म रिलीज के पहले सनी ने कर ली थी गुपचुप शादी



डेब्यू करने से पहले ही सनी देओल ने पूजा से गुपचुप शादी कर ली थी। उनकी फिल्म बेताब की रिलीज से पहले सनी की शादी की बात सबसे छिपाकर रखी गई थी। हालांकि बाद में सनी को ये बात कबूल करनी पड़ी थी कि वे शादीशुदा हैं। सनी का नाम कई एक्ट्रेस से जुड़ चुका है। डिंपल कपड़िया के साथ सनी का रिलेशन सबसे ज्यादा समय तक चला था। दोनों करीब 11 साल तक एक दूसरे संग रिश्ते में रहे थे। हालांकि बाद में ये कपल अलग हो गया था। 




View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)



करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सनी



सनी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। बताया जाता है कि सनी के पास 6 कुल संपत्ति 17 मिलयन डॉलर (133 करोड़ रुपए) है। वह एक महीने में एक करोड़ रुपए की कमाई करते हैं। वह कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं।




View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)




View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)



publive-image


Bollywood News बॉलीवुड न्यूज Happy Birthday Sunny Deol Sunny Deol News सनी देओल जन्मदिन सनी देओल न्यूज