सनी देओल के बेटे करण 18 जून को गर्लफ्रेंड के साथ शादी करेंगे, एक हफ्ते चलेंगी दोनों की शादी की रस्में

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update

सनी देओल के बेटे करण 18 जून को गर्लफ्रेंड के साथ शादी करेंगे, एक हफ्ते चलेंगी दोनों की शादी की रस्में

MUMBAI. धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। करण अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्या के साथ शादी करने वाले है। खबरें है कि दोनों ने 18 जून को शादी करने का फैसला लिया है। करण इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्या के साथ सगाई कर ली थी। फैंस दोनों की शादी की फोटोज और वीडियोज देखने के लिए बेताब है। हालांकि उनका ये इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।



इस दिन करण के सिर पर सजेगा सेहरा 



जानकारी के मुताबिक करण और द्रिशा की शादी की तैयारियां जोरों पर है। दोनों की शादी की रस्में एक हफ्ते तक चलेंगी। ये फंक्शन 16 जून से शुरू हो जाएंगे। कहा जा रहा है कि यह प्राइवेट शादी होगी, जिसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा के साथ मुंबई में ही सात फेरे लेंगे। वह दोनों एक दूसरे को 6 साल से डेट कर रहे हैं। 18 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में रिसेप्शन है। अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 




View this post on Instagram

A post shared by Karan Deol (@imkarandeol)



ये खबर भी पढ़िए...






इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखती हैं करण की गर्लफ्रेंड



जानकारी के मुताबिक करण की गर्लफ्रेंड इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं। वह काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है। इसी साल दोनों शादी भी कर लेंगे। दोनों ने धर्मेंद्र और हेमा की मैरिज एनिवर्सरी पर सगाई की थी। बता दें, करण ने फिल्म पल पल दिल के पास से डेब्यू किया था। ये फिल्म 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पल पल दिल के पास को सनी देओल ने डायरेक्ट किया था। करण ने फिल्म यमला पगला दीवाना में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। खबरें है कि करण जल्द ही फिल्म वेल्ले में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ धर्मेंद्र, बॉबी और सनी दिखेंगे। 

 


Bollywood News बॉलीवुड न्यूज Karan Deol करण देओल Sunny Deol son Karan सनी देओल के बेटे करण Karan Deol wedding Sunny-Drisha Acharya wedding करण देओल की शादी सनी-द्रिशा आचार्या की शादी