/sootr/media/post_banners/1bba66f533d6e0205683e6f1023e1d6bec8a1a2371c9cc124671fbdff6a249f9.jpeg)
MUMBAI. बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल पिछले काफी समय से शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ सगाई की थी। इसी बीच खबरें है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। करण ने हाल ही में गुपचुप तरीके से सगाई की है। अब दोनों जल्द ही शादी रचाएंगे और सिंगल से मिंगल हो जाएंगे। अब इस जोड़ी ने हमेशा-हमेशा के लिए एक होने का फैसला कर लिया है। करण और द्रिशा 6 सालों से रिलेशनशिप में रह रहे है। इसी साल दुबई में वैलेंटाइन डे मनाने के बाद कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशल किया था। दोनों के रिलेशन की खबर सुनकर फैंस काफी खुश है।
इस दिन करण और द्रिशा लेंगे सात फेरे
करण देओल जून महीने में द्रिशा आचार्या के साथ शादी करने की तैयारी में हैं। शादी के फंक्शन 16 से 18 जून में होने वाले है। दोनों की शादी में करीबी लोग और रिश्तेदार शामिल होंगे। करण देओल की शादी में घर-परिवार के अलावा बेहद खास लोग ही शिरकत करने वाले हैं। सनी के साथ-साथ खुद करण भी सोशल गैदरिंग से दूर ही रहते हैं। ऐसे में उन्हें भी अपनी शादी में ज्यादा ताम-झाम नहीं चाहिए। करण अपनी गर्लफ्रेंद द्रिशा के साथ मुंबई में ही शादी करेंगे।
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)
ये खबर भी पढ़िए...
कौन है द्रिशा आचार्या?
द्रिशा आचार्या का फिल्मों से दूर है। वे करण की बचपन की दोस्त हैं और दुबई में रहती हैंमगर फिल्मी घराने से उनके ताल्लुकात हैं। द्रिशा जाने-माने फिल्ममेकर विमल रॉय की पोती हैं। वो दुबई में सेटल हैं और वहां ट्रैवल इंडस्ट्री में काम करती हैं। करण की शादी देओल परिवार की अगली पीढ़ी की पहली शादी होगी। बता दें, करण ने 2019 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया हैं। फिल्म 'पल पल दिल के पास' से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सका था। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।