स्वरा भास्कर के करियर पर भारी पड़ा खुलकर ओपिनियन देना

Dolly patil | Jun 17, 2024, 12:19 IST
Share
FGGFG
FGGFG

स्वरा ने कहा कि वो विक्टिम कार्ड नहीं खेलना चाहती, क्योंकि उन्होंने अपना ओपिनियन जाहिर करते रहने की राह अपनी मर्जी से चुनी थी।उन्होंने कहा कि वो चाहतीं तो चुप रह सकती थीं। मगर उन्होंने चीजों पर बोलना जारी रखा और इससे उन्हें नुकसान हुआ है।

रांझणा, निल बटे सन्नाटा और अनारकली ऑफ आरा जैसी फिल्मों में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (swara bhaskar )के काम को खूब सराहा गया था। हालांकि तनु वेड्स मनु में भी लोगों को उनका काम बहुत पसंद आया था।

लेकिन सॉलिड एक्टिंग टैलेंट होने के बावजूद स्वरा पिछले कुछ समय में बहुत ही कम मेनस्ट्रीम प्रोजेक्ट्स में नजर आई हैं।

स्वरा ने अब क्या कहा

फिल्मों से इतर भी राजनीति-समाज पर अपनी राय बेबाक होकर रखने वाली स्वरा ने हालही में कहा है कि अपने ओपिनियन खुलकर रखने की वजह से उन्हें अब काम नहीं मिल रहा है।

इसी के साथ स्वरा ने बताया कि उनके पति ने उन्हें कहा है कि उन्हें अब चुप रहकर बस अपना काम करना चाहिए।

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बना देते हैं बुरी इमेज

कनेक्ट सिने से बात करते हुए स्वरा ने बताया कि मुझे एक कंट्रोवर्शियल एक्टर का टैग दे दिया गया है। डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स आपके बारे में खराब बोलने लगते हैं।

आपकी एक इमेज बन जाती है। ऐसा नहीं है कि मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन मैं किसी तरह टिकी हुई हूं।

मगर मुझे इस बात का बहुत बुरा लगता है कि मुझे वो कम भरपूर करने को नहीं मिल रहा, जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है।

स्वरा के पति ने क्या कहा

स्वरा ने कहा कि वो विक्टिम कार्ड नहीं खेलना चाहतीं, क्योंकि उन्होंने अपना ओपिनियन जाहिर करते रहने की राह अपनी मर्जी से चुनी थी।

इसी के साथ उन्होंने कहा, आप मेरे से कई शिकायतें कर सकते हैं। आप मुझे पसंद या नापसंद कर सकते हैं। झे लगता है कि जो लोग मुझसे नफरत करते हैं।

वो भी ये नहीं कह सकते कि ये झूठी है या फेक है। स्वरा ने बताया कि उनकी पिछली फिल्म जहां चार यार की स्क्रीनिंग के बाद, उनके पति फहाद अहमद, ने उनसे कहा कि उन्हें अपने ओपिनियन्स एक्सप्रेस करना बंद कर देना चहिए। ताकि उन्हें एक एक्टर के तौर पर अच्छी फिल्में मिलें।

thesootr links

Tags:
  • Swara Bhaskar
  • स्वरा भास्कर
  • एक्ट्रेस स्वरा भास्कर
  • निल बटे सन्नाटा
  • रांझणा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि