/sootr/media/post_banners/8a71b4d14e4a205b36554ead596611ae72ddb82138f94c38c39f4bc549d1e03d.jpeg)
MUMBAI. टीवी के चर्चित सीरियलों में से एक तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है। सीरियल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके एक्टर सुनील होलकर (40) का निधन हो गया है। उन्होंने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया और अपने शानदार अभिनय से सभी का मनोरंजन किया लेकिन अब वह हमारे बीच नहीं रहे। सुनील होलकर के परिवार में उनकी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। सुनील पिछले कुछ दिनों से लिवर सोरायसिस से पीड़ित थे। वह डॉक्टर्स से ट्रीटमेंट भी करवा रहे थे, लेकिन शुक्रवार 13 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई।
एक्टर को पहले ही हो गया था मौत का एहसास
एक्टर सुनील को अपनी मौत का एहसास पहले ही हो गया था। उन्होंने मौत से कुछ घंटों पहले पहले अपने एक दोस्त को व्हॉट्सएप पर एक मैसेज भेजते हुए कहा था कि यह उनकी आखिरी पोस्ट है। वह सभी को अच्छे से अलविदा कहना चाहते थे। साथ ही लोगों के प्यार के लिए थैंक यू भी कहा था। सुनील ने अपनी गलतियों के लिए मांफी भी मांगी थी। अब एक्टर का आखिरी मैसेज चर्चा में है।
आखिरी बार फिल्म 'गोष्ट एका पैठाणीची' में नजर आए थे
सुनील होलकर आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'गोष्ट एका पैठाणीची' में नजर आए थे। उन्होंने अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में कई साल तक काम किया। वो 12 साल तक थिएटर से भी जुड़े रहे। 'तारक मेहता' के अलावा उन्हें 'मोरया', 'मैडम सर', 'मिस्टर योगी' जैसे कई शोज में देखा गया. सुनील होलकर अपने करियर की ऊंचाईयों को छू रहे थे। ऐसे में उनके निधन की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया।
ये खबर भी पढ़ें...
होलकर के निधन से परिवार और फैंस की आंखें नम
सुनील होलकर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज शेयर किया करते थे, उनके निधन के बाद हर कोई उन्हें अपने तरीके से श्रद्धाजंलि दे रहा है। परिवार और फैंस की आंखें नम हैं। सुनील होलकर अपने चाहने वालों के लिए कई सुनहरी यादें छोड़ गए हैं।
सुनील अपने निभाए किरदारों को खुलकर जिया करते थे
सुनील होलकर ने हमेशा अपने निभाए किरदारों को खुलकर जिया है। यही वजह है कि लोग उनकी एक्टिंग को एंजॉय करते थे। सुनील भले ही हमारे बीच नहीं हैं, पर उनके निभाये गए किरदार हम कभी नहीं भूल पाएंगे।