/sootr/media/post_banners/b1674236374c55930f977fc55de415e7b66d2713b21346fa9b583b35b04b38e9.jpeg)
MUMBAI. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय ने सोशल मीडिया पर एंट्री कर ली है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। इंस्टाग्राम पर आते से ही विजय ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कर लिया है। विजय ने 99 मिनट में 1 मिलियन फॉलोअर्स हासिल कर लिए है। ये रिकॉर्ड हासिल करने वाले विजय भारत के सबसे तेज सेलिब्रिटी बन गए है। जबकि 10 लाख फॉलोअर्स हासिल करने वाले विजय दुनिया के तीसरे स्टार बन गए हैं। विजय के इंस्टाग्राम पर आते ही एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने तुरंत ही उन्हें फॉलो करना शुरू कर दिया।
विजय की सोशल मीडिया पर धमाकेदार एंट्री
दरअसल विजय 99 मिनट में 1 मिलियन फॉलोअर्स हासिल वाले भारत में सबसे तेज सेलिब्रिटी बन गए है। इसके अलावा 10 लाख फॉलोअर्स हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे सितारे हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड दुनिया में पॉपुलर बीटीएस बैंड के कोरियाई पॉप कलाकार Kim Taehyung के नाम था। लेकिन विजय ने इन्हें पछाड़ कर अपने नाम कर लिया है। Kim Taehyung के 43 मिनट में 1 मिलियन फॉलोअर्स थे। वहीं हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलीना जोली ने 59 मिनट में 1 मिलियन फॉलोअर्स हासिल किए हैं। इस लिस्ट में विजय तीसरे नंबर पर हैं।
A post shared by Vijay (@actorvijay)
ये खबर भी पढ़िए....
फिल्म 'लियो' के सेट से फोटो की शेयर
विजय ने actorvijay के नाम से अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। अपने अकाउंट पर उन्होंने सबसे पहली फोटो 'लियो' के सेट से अपलोड की है। फोटो में थलपति विजय 'सॉल्ट एंड पैपर' लुक में नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा- हेलो ननबाज एंड ननबीज।