फिल्मों के बाद अब राजनीति के जननायक, Thalapathy Vijay के पोस्टर खरीदने की मची लूट
Anjali Dwivedi | May 05, 2026, 18:23 IST
anjali
तमिलनाडु चुनाव में थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटें जीतकर धमाका कर दिया है। जीत की खुशी में फैंस ने ई-कॉमर्स साइट्स से विजय के सारे पोस्टर और स्टिकर खरीद लिए हैं, जिससे वे आउट ऑफ स्टॉक हो गए।
तमिलनाडु की सियासत में इस बार एक नया जन नायक उभरा है। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय ने अपनी राजनीतिक पारी की ऐसी धमाकेदार शुरुआत की है कि विरोधी भी दंग रह गए हैं।
विधानसभा चुनाव के नतीजों में विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। विजय का जादू अब न केवल पोलिंग बूथ पर, बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है।
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर हुए इस मुकाबले में TVK ने पहली ही बार में शानदार मौजूदगी दर्ज कराई है। थलपति विजय की पार्टी ने 108 सीटें जीतकर सत्ता के दरवाजे पर दस्तक दे दी है।
अब उन्हें बहुमत के लिए सिर्फ 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। चौंकाने वाली बात यह है कि विजय की पार्टी ने सत्तारूढ़ DMK जैसी दिग्गज पार्टी को कड़ी टक्कर देते हुए पीछे छोड़ दिया। खुद विजय ने पेरंबुर और तिरुचिरापल्ली की दोनों सीटों से अपनी जीत का परचम लहराया है।
![cc980116-640]()
Thalapathy Vijay की इस ऐतिहासिक जीत के बाद उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। दीवानगी का आलम यह है कि लोग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर थलपति विजय के पोस्टर और स्टिकर ढूंढ रहे हैं।
स्थिति यह है कि अमेजन जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर विजय के ग्लॉसी पोस्टर और स्टिकर आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं। कई प्रोडक्ट्स के नीचे फिलहाल उपलब्ध नहीं का बोर्ड लटक गया है। कंपनी के पास भी इस बात की जानकारी नहीं है कि नया स्टॉक कब तक वापस आएगा।
![Thalapathy Vijay:शुरू हुई विजय की चुनावी पारी, कोरोना में दान किए थे डेढ़ करोड़, जानें कब-कब दिखाई दरियादिली - Thalapathy Vijay Acting Career And Philanthropic Work - Amar Ujala Hindi News Live]()
बाजार में थलपति विजय की तस्वीरों की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है। ई-कॉमर्स साइट्स पर विजय के साधारण पोस्टरों से लेकर लकड़ी के फ्रेम वाले फोटो तक की भरमार है। अलग-अलग वेबसाइट्स पर इनकी कीमत 150 रुपए से शुरू होकर 500 रुपए या उससे भी अधिक है।
प्रशंसक अपनी कारों, लैपटॉप और घरों की दीवारों को अपने पसंदीदा नेता की तस्वीरों से सजा रहे हैं। यह क्रेज बताता है कि विजय अब केवल पर्दे के हीरो नहीं, बल्कि लोगों के असली नायक बन चुके हैं।
विजय ने राजनीति में आने की योजना बहुत पहले ही बना ली थी। कोविड महामारी के दौरान समाज सेवा करते हुए उनका झुकाव राजनीति की ओर बढ़ा। इसके बाद 2 फरवरी 2024 को उन्होंने औपचारिक रूप से अपनी पार्टी टीवीके की घोषणा की थी।
खास बात यह रही कि राजनीति में उतरने के साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास लेने का भी साहसी फैसला लिया था। उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस भावुक और उत्साहित दोनों हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या विजय थलपति का उदय तमिलनाडु में 50 साल पुराने राजनीतिक तिलस्म को तोड़ देगा?
तमिलनाडु में थलपति विजय की जीत के पीछे भोपाल का यह नौजवान, जानें कौन है कपिल साहू
थलपति विजय का AI होलोग्राम और रोबोट से हाईटेक चुनाव प्रचार, TVK ने रचा इतिहास
तमिलनाडु में थलपति विजय की जीत के पीछे भोपाल का यह नौजवान, जानें कौन है कपिल साहू
विधानसभा चुनाव के नतीजों में विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। विजय का जादू अब न केवल पोलिंग बूथ पर, बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है।
चुनावी नतीजों में थलपति का धमाका
अब उन्हें बहुमत के लिए सिर्फ 10 और विधायकों के समर्थन की जरूरत है। चौंकाने वाली बात यह है कि विजय की पार्टी ने सत्तारूढ़ DMK जैसी दिग्गज पार्टी को कड़ी टक्कर देते हुए पीछे छोड़ दिया। खुद विजय ने पेरंबुर और तिरुचिरापल्ली की दोनों सीटों से अपनी जीत का परचम लहराया है।
cc980116-640
अमेजन पर विजय के पोस्टर आउट ऑफ स्टॉक
स्थिति यह है कि अमेजन जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर विजय के ग्लॉसी पोस्टर और स्टिकर आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं। कई प्रोडक्ट्स के नीचे फिलहाल उपलब्ध नहीं का बोर्ड लटक गया है। कंपनी के पास भी इस बात की जानकारी नहीं है कि नया स्टॉक कब तक वापस आएगा।
Thalapathy Vijay:शुरू हुई विजय की चुनावी पारी, कोरोना में दान किए थे डेढ़ करोड़, जानें कब-कब दिखाई दरियादिली - Thalapathy Vijay Acting Career And Philanthropic Work - Amar Ujala Hindi News Live
पोस्टर और फोटो फ्रेम की भारी डिमांड
प्रशंसक अपनी कारों, लैपटॉप और घरों की दीवारों को अपने पसंदीदा नेता की तस्वीरों से सजा रहे हैं। यह क्रेज बताता है कि विजय अब केवल पर्दे के हीरो नहीं, बल्कि लोगों के असली नायक बन चुके हैं।
सिनेमा को अलविदा कहकर बने राजनेता
खास बात यह रही कि राजनीति में उतरने के साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास लेने का भी साहसी फैसला लिया था। उनकी आखिरी फिल्म जन नायकन जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर फैंस भावुक और उत्साहित दोनों हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या विजय थलपति का उदय तमिलनाडु में 50 साल पुराने राजनीतिक तिलस्म को तोड़ देगा?
तमिलनाडु में थलपति विजय की जीत के पीछे भोपाल का यह नौजवान, जानें कौन है कपिल साहू
थलपति विजय का AI होलोग्राम और रोबोट से हाईटेक चुनाव प्रचार, TVK ने रचा इतिहास
तमिलनाडु में थलपति विजय की जीत के पीछे भोपाल का यह नौजवान, जानें कौन है कपिल साहू
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA